×

Etawah News: फ्लोर मिल के अंदर मिला नाग-नागिन का जोड़ा, जानिए कैसे किया गया रेस्क्यू

Etawah News: मौके पर पहुंचे सर्प मित्र आशीष त्रिपाठी ने कड़ी मशक्कत के बाद नाग-नागिन के जोड़े को पकड़ा और जंगल की ओर छोड़ आए।

Ashraf Ansari
Published on: 6 April 2023 2:52 PM GMT
Etawah News: फ्लोर मिल के अंदर मिला नाग-नागिन का जोड़ा, जानिए कैसे किया गया रेस्क्यू
X
pair of snakes (photo: social media )

Etawah News: यूपी के इटावा में वैदपुरा इलाके में एक फ्लोर मिल के अंदर नाग-नागिन का जोड़ा निकलने के बाद वहां मौजूद मजदूरों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद आनन-फानन में सर्प मित्र आशीष त्रिपाठी को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे सर्प मित्र आशीष त्रिपाठी ने कड़ी मशक्कत के बाद नाग-नागिन के जोड़े को पकड़ा और जंगल की ओर छोड़ आए।

ड्रम में छिपे थे नाग-नागिन

जनपद के नगला गडरिया में बनी बजरंग फ्लोर मिल के अंदर रखे ड्रम में ये नाग-नागिन का जोड़ा छिपा था। इसके देखते ही मजदूर शोरगुल मचाने लगे। जिसे देख नाग-नागिन भी आक्रामक मुद्रा में फुंकार मारने लगे। आनन-फानन में वन्यजीव की देखरेख और सर्प मित्र कहे जाने वाले डॉ. आशीष त्रिपाठी को इसकी जानकारी दी गई। आशीष त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने देखा कि नाग नागिन के जोड़े एक ड्रम में छुपे हुए हैं। जिसके बाद आशीष त्रिपाठी ने रेस्क्यू अभियान चलाया। नाग-नागिन के जोड़े को काफी कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया। आशीष त्रिपाठी ने बताया कि मिल के अंदर 6 फीट लंबा नाग और तकरीबन 5 फीट लंबी नागिन थी। जिसको पकड़ लिया गया है, और सुरक्षित जंगल में ले जाकर छोड़ा जाएगा।

ग्रामीण अंचल के लोग इस मौसम में सावधानी बरतें

आशीष त्रिपाठी ने मिल में काम करने वाले और खासकर ग्रामीण अंचल के लोगों से अपील है कि ये मौसम जीव-जंतुओं खासकर सर्प श्रेणी के जीवों के लिए मुफीद होता है और वो इसमें ज्यादा दिखाई देते हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरती चाहिए। लोग अगर रात के समय कहीं पर जाते है या किसी पुराने मकान में लोग जाते हैं, तो टॉर्च का इस्तेमाल करें। जूते पहने और सूनसान स्थानों पर आवाज करते हुए जाएं ताकि कोई सर्प आदि हो तो वह उनके पैरों के नीचे आने से बच सके। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति को जहरीला सांप काट ले तो घबराने की कोई भी जरूरत नहीं है। बस जनता को झाड़-फूंक से बचना चाहिए और जिला अस्पताल में जाकर अपना उपचार कराना चाहिए, जिससे उनकी जान बच सकती है।

Ashraf Ansari

Ashraf Ansari

Next Story