Etawah: अखिलेश यादव के चचेरे भाई धरने पर बैठे, योगी सरकार पर साधा निशाना

Etawah: जेपीएनआईसी में टीन सेड की दीवार लगाकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को रोके जाने के बाद प्रदेश के तमाम जिलों में सपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन पर उतर आए हैं।

Ashraf Ansari
Published on: 11 Oct 2024 7:31 AM GMT
Etawah News
X

अखिलेश यादव के चचेरे भाई धरने पर बैठे (न्यूजट्रैक)

Etawah News: जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव शास्त्री चौराहे पर अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। यहां पर उनके द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। उन्होंने योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधने का काम किया।

स्वतंत्रता सेनानी की जयंती पर श्रद्धांजलि के लिए रोके जाने पर सपा नाराज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जेपीएनआईसी में टीन सेड की दीवार लगाकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को रोके जाने के बाद प्रदेश के तमाम जिलों में सपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन पर उतर आए हैं। ऐसा ही कुछ उनके गृह जनपद इटावा में भी देखने को मिला जहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष और अखिलेश यादव के चचेरे भाई अंशुल यादव अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ में शास्त्री चौराहे पर पहुंच गए। यहां पर उनके द्वारा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। वही इस मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गई।

अंशुल यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना

सपा कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि देश की एक स्वतंत्रता सेनानी जय प्रकाश नारायण की जयंती की मौके पर भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने वह काम किया है जो ने नहीं करना चाहिए था। उनके द्वारा हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दिए जाने से रोका गया है। उन्होंने इस काम के लिए भारी संख्या में पुलिस को लगा दिया है। प्रदेश में लगातार हत्याएं हो रही हैं उनको सरकार नहीं रोक पा रही।

प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है इस पर सरकार ध्यान नहीं दे रही। देश में लगातार महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है इस पर सरकार ध्यान नहीं दे रही। प्रदेश में भ्रष्टाचार फैला हुआ है सरकार इस पर रोक नहीं लग पा रही है। वहीं अगर विपक्षी पार्टियों के नेता जब संविधान को बचाने का काम करने के लिए निकलते हैं और महापुरुषों की जयंती पर माल्यार्पण करने के लिए जाते हैं तो यह सरकार रोकने का काम करती है। अब जब तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार को समाजवादी पार्टी के लोग उखाड़ नहीं फेंकेंगे तब तक हम लोग खामोश नहीं बैठेंगे। बीजेपी के लोग संविधान, लोकतंत्र पर कोई भी भरोसा नहीं है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story