Etawah News: एंबुलेंस कर्मचारी संघ न्याय पैदल यात्रा रवाना, लखनऊ में स्वास्थ्य मंत्री से करेंगे फरियाद

Etawah News: इटावा जिले में जीवन दायिनी स्वास्थ्य विभाग 108 और 102 एएलएस एंबुलेंस कर्मचारी संघ न्याय पैदल यात्रा से जुड़े लोग इस वक्त काफी परेशान होते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Ashraf Ansari
Published on: 10 Sep 2024 8:59 AM GMT
Etawah News
X

Etawah News

Etawah News: इटावा में एंबुलेंस कर्मचारी संघ से जुड़े लोग न्याय पैदल यात्रा करते हुए लखनऊ के लिए रवाना हो गए। संघ से जुड़े लोगों का कहना है कि वह उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात करेंगे और अपनी समस्याओं के बारे में अवगत कराएंगे। 20 सितंबर तक लखनऊ पहुंचेगी पैदल यात्रा। इटावा जिले में जीवन दायिनी स्वास्थ्य विभाग 108 और 102 एएलएस एंबुलेंस कर्मचारी संघ न्याय पैदल यात्रा से जुड़े लोग इस वक्त काफी परेशान होते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अब अपनी समस्याओं को उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तक पहुंचाने की कसम खा ली है।

एंबुलेंस संघ से जुड़े लोगों ने अपनी समस्याओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जिस कंपनी की तरफ से उनको रखा गया था उस कंपनी की तरफ से उनका लगातार शोषण किया जा रहा है। उनको नौकरी तक से बाहर निकाल दिया गया। बताया जा रहा है कि यह पैदल यात्रा 20 सितंबर को लखनऊ के कंपनी गार्डन में पहुंचेगी जहां पर एंबुलेंस संघ से जुड़े लोग स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात करेंगे।

भ्रष्टाचार के खिलाफ एंबुलेंस संघ ने उठाई आवाज

इस पैदल यात्रा में शामिल क्रांति जीवनदायिनी संघ से जुड़े शरद यादव ने बताया कि हम एंबुलेंस कर्मचारियों की निम्न मांगें हैं। पहली मांग ये है कि हम लोग कोविड काल से पहले से जनता की सेवा में जुटे हुए थे और एंबुलेंस चलाने का काम कर रहे थे लेकिन जिस कंपनी के जरिए हम लोगों को रखा गया था उस कंपनी ने 10 साल हो जाने के बाद 9000 एंबुलेंस कर्मचारी को बाहर निकाल दिया सबसे पहले इसकी बहाली हो।

दूसरी मांग के बारे में बताया गया है कि एंबुलेंस कर्मचारी की जो भर्ती की जाती है उसमें सबसे ज्यादा रुपए लिए जाते हैं और खास बात यह है कि पुराने लोगों को बाहर निकाल दिया जाता है और नए लोगों भर्ती के तौर पर रख लिया जाता है पहले इसको रोका जाए।

तीसरी मांग कि सरकार के द्वारा इस कंपनी पर दबाव बनाया गया। लेकिन जिस कंपनी की तरफ से एंबुलेंस कर्मचारी को रखा जाता है उस पर कोई भी फर्क नहीं पड़ा और भ्रष्टाचार लगातार जारी है। वहीं कर्मचारियों ने मांग की है कि हम लोगों को पुनः वापस लिया जाए और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जाए।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story