Etawah News: इटावा रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, अब जिले में रुकेगी वंदे भारत ट्रेन

Etawah News: वंदे भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेन को 16 सितंबर को हरी झंडी दिखाकर आगरा से वाराणसी के लिए रवाना किया जाएगा।

Ashraf Ansari
Published on: 11 Sep 2024 4:59 AM GMT
Etawah News
X

वंदे भारत (Pic: Newstrack)

Etawah News: इटावा में रहने वाले लोग अगर ट्रेन में सफर करते हैं तो उनके लिए यह खबर काफी अहम है क्योंकि अब इटावा में भी वंदे भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेन रुकेगी। जिससे यात्री कम समय में लंबी दूरी की यात्रा कर सकेंगे। जल्द ही यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

वंदे भारत का इटावा में बनाया गया स्टॉप

देश में सबसे हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत है जो कि अभी फिलहाल में भारत के कई अलग-अलग स्थान में चलती हुई दिखाई देती है। इस ट्रेन में लोग आरामदायक सफर करते हैं और कम समय में लंबी दूरी तय करते हैं। वहीं अगर उत्तर प्रदेश के इटावा की बात की जाए तो यहां के रहने वाले लोगों को रेल मंत्रालय के तरफ से एक बड़ी सौगात मिलने वाली है क्योंकि अब बंदे भारत हाई स्पीड ट्रेन इटावा में रुकेगी और कम समय में यात्रियों की लंबी यात्रा को तय करेगी।

आगरा से वाराणसी के लिए रवाना होगी वंदे भारत

वंदे भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेन को 16 सितंबर को हरी झंडी दिखाकर आगरा से वाराणसी के लिए रवाना किया जाएगा। वंदे भारत आगरा से टूंडला, इटावा, कानपुर नगर, प्रयागराज होते हुए बनारस पहुंचेगी। यह ट्रेन 7 घंटे में आगरा से बनारस की दूरी को तय करेगी जो कि यात्रियों के लिए कम समय में लंबी यात्रा सफल होगी। यह ट्रेन सुबह 6:00 बजे आगरा से रवाना होती हुई 1:00 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

16 सितंबर को शुरु होगी सेवा

जिले में रहने वाले लोग वंदे भारत ट्रेन की 16 सितंबर से रुकने का इंतजार कर रहे हैं। यहां इटावा जंक्शन पर तैयारी भी जोरो के साथ शुरू हो गई है। रेलवे प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि 16 सितंबर को यह ट्रेन आगरा से चलकर इटावा सुबह 7:40 पर 2 मिनट के लिए स्टेशन पर रुकेगी और कानपुर के लिए रवाना हो जाएगी। वहीं वाराणसी से 3:20 पर यह ट्रेन इटावा के लिए वापसी आएगी जो की स्टेशन पर 8:17 पर पहुंचेगी।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story