TRENDING TAGS :
Etawah Viral Video: बाइक सवार हवा में उछलकर नाली में गिरा, वीडियो देखकर सन्न रह जाएंगे आप
Etawah Viral Video: जानकारी के अनुसार, युवक ने बाइक चलाते समय बहुत अधिक शराब पी रखी थी। जिसकी वजह से उसका संतुलन अचानक बिगड़ गया। वह दुर्घटना का शिकार हो गया।
बाइक सवार हवा में उछलकर नाली में गिरा (Social Media)
Etawah Viral Video: यूपी के इटावा से सड़क हादसे का एक दिलदहलाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, एक बाइक सवार अचानक अपना संतुलन खो बैठता है और सड़क किनारे नाली के ढ़क्कन से जा टकराता है। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो जाता है। जिसे आसपास के लोग उठाते हैं।
नाली से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल
इटावा जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक तेज रफ्तार बाइक चलाता हुआ दिखाई देता है। अचानक वह सड़क किनारे बनी नाली के ढ़क्कन पर जा गिरता है। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो जाता है। दुर्घटना के शिकार युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहली नजर में वीडियो को देखकर कोई भी सन्न हो जाएगा।
कोतवाली इलाके के मिश्री टोला का मामला
आपको बता दें कि, ये मामला इटावा के कोतवाली इलाके के मिश्री टोला का है। यहां से एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें देखा गया है कि एक युवक तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए हादसे का शिकार हो जाता है। दरअसल, बाइक चला रहे युवक का संतुलन अचानक बिगड़ गया था। वह सामने नाली में जा गिरता है। गंभीर घायल हालत में उसे पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया जाता है।
हादसे के कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस
कोतवाली इलाके के मिश्री टोला में सड़क दुर्घटना का शिकार हुए युवक का सीसीटीवी फुटेज सामने आ चुका है। युवक की बाइक जैसे ही दुकान के पास पहुंचती है, नाली के ढ़क्कन से टकरा जाती है। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़ कर आते हैं। मौके पर पहुंच कर देखते हैं कि एक युवक नाली में पड़ा है। बाइक उसके पास ही पड़ी है। बाद में भीड़ इकट्ठी हो जाती है। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी जाती है।
बहुत अधिक शराब पी रखी थी
वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में बताया जाता है कि युवक ने बाइक चलाते समय बहुत अधिक शराब पी रखी थी। जिसकी वजह से उसका संतुलन अचानक बिगड़ गया। वह दुर्घटना का शिकार हो गया।