Etawah News: BJP कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का फूंका पुतला, लगाया मु्र्दाबाद के नारे

Etawah News: अखिलेश यादव के गृह जनपद इटावा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ता पूर्व सीएम का पुतला बनाकर सड़कों पर निकल आए।

Ashraf Ansari
Published on: 14 Sep 2024 10:16 AM GMT (Updated on: 14 Sep 2024 12:05 PM GMT)
Etawah News
X

अखिलेश यादव का पुतला फुंकते बीजेपी कार्यकर्ता (Pic: Newstrack)

Etawah News: इटावा में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क पर उनका पुतला फूँका। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गृह जनपद इटावा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का पुतला बनाकर सड़कों पर निकल आए। जहां बीजेपी द्वारा अखिलेश यादव को लेकर जमकर नारेबाजी की गई तो वहीं बीच सड़क पर उनके पुतले को जलाया। पार्टी के कार्यकर्ताओं अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे लगाते दिखाई दिए। अखिलेश यादव टोटी चोर का श्लोक भी लिखा दिखाई दिया।

अखिलेश के बयान से भाजपा कार्यकर्ताओं में गुस्सा

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सत्ता में मौजूदा भाजपा सरकार पर हमेशा निशाना साधते रहे हैं। उनके द्वारा मठाधीश और माफिया वाला एक बयान दिया गया। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नाराज हो गए। आज यानी शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा से जिला अध्यक्ष संजीव चौधरी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक चौबे सड़कों पर निकल आए। जहां उन्होंने अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बयान पर नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव हमेशा से हिंदू समाज के लोगों को बदनाम करने का काम करते रहे हैं। इनकी सरकार में माफियाओं को श्रेय देती रही है। सपा सरकार में हमेशा गुंडाराज कायम रहा था जिसको बीजेपी सरकार ने सत्ता में आने के बाद खत्म किया है। अखिलेश यादव हमेशा इस तरीके के बयान देते हैं कि लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचे और इसी वजह से हम लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story