×

Etawah News: नुमाइश प्रदर्शनी में हादसा, ब्रेक डांस झूले की टूटी ट्रॉली, युवक घायल

Etawah News: नुमाइश प्रदर्शनी में झूला झूलते समय अचानक से ब्रेक डांस की ट्रॉली टूट गई। जिसके बाद झूले पर बैठा एक युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Ashraf Ansari
Published on: 3 Jan 2024 4:07 PM GMT
Etawah News
X

Etawah News (Pic:Newstrack)

Etawah News: इटावा में हर साल नुमाइश प्रदर्शनी का आगाज बड़े ही धूमधाम के साथ किया जाता है। यहां हर साल ऐतिहासिक नुमाइश लगाई जाती है। जिसमें तरह-तरह की झूले भी आते हैं। जिसमें बैठकर लोग आनंद लेते हैं। लेकिन कभी-कभी यही झूले लोगों को मुसीबत में डालने का काम भी कर देते हैं। ऐसा ही कुछ इटावा नुमाइश प्रदर्शनी में देखने को मिला। जहां पर एक युवक अपने परिवार के साथ में नुमाइश प्रदर्शनी को घूमने के लिए आया था। वह अपने परिवार के साथ ब्रेक डांस झूले में बैठ गया। झूले में परिवार के साथ युवक झूल रहा था तभी अचानक से ब्रेक डांस की ट्रॉली टूट गई। युवक नीचे गिर गया और घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसका इलाज किया फिर बाद में युवक अपने घर पहुंचा।

युवक ने झूला संचालकों पर की कार्रवाई की मांग

ब्रेक डांस झूले की ट्रॉली टूटने से घायल हुए समसुल कमर उर्फ चांद ने जानकारी देते हुए बताया कि वह मंगलवार को देर रात अपने परिवार के साथ में नुमाइश प्रदर्शनी को घूमने के लिए गया हुआ था। यहां पर ब्रेक डांस झूले पर परिवार के लोग झूला झूलने के लिए बैठ गए। एक ट्राली पर चांद के बच्चे बैठे तो दूसरी ट्रॉली पर चांद अपनी पत्नी के साथ में बैठ गया। झूला तेज गति से चलने लगा तभी अचानक से उसकी ट्रॉली टूट गई और मैं नीचे गिर गया। जिससे मैं घायल हो गया। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि झूला संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। क्योंकि इससे पहले भी ऐसी लापरवाही के मामले सामने आते रहे हैं। यह लोग लापरवाही बरतते हैं और लोग हादसों का शिकार होते हैं।

झूला स्टाफ ने हादसे के बारे में दी जानकारी

ब्रेक डांस की ट्रॉली टूटने के बाद हादसे का शिकार हुए युवक के बारे में झूला स्टाफ ने जानकारी देते हुए बताया है कि एक डांस की ट्राली की वेल्डिंग अचानक से टूट गई थी। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। उसकी वेल्डिंग को दोबारा से जोड़ दिया गया है और झूले को दोबारा से शुरू कर दिया गया है। ऐसी घटना कभी-कभी हो जाती है जब वेल्डिंग अचानक से खुल जाती है हम लोग समय-समय पर उसको चेक करते रहते हैं जिससे वेल्डिंग ना टूटे लेकिन अचानक से वेल्डिंग टूट जाने के बाद युवक घायल हो गया। जिसके बाद उसका इलाज किया गया और वह अब ठीक है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story