×

Etawah News: डिप्टी सीएम की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए बसपा नेता

Etawah News: यूपी के इटावा में लोकसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी को एक बड़ा झटका लगा। बीएसपी के नगर पंचायत अध्यक्ष ने हाथी की सवारी छोड़ कमल को थाम लिया। उन्होनें कहा कि अब बीजेपी के साथ हमेशा रहूंगा।

Ashraf Ansari
Published on: 6 March 2024 3:45 PM GMT
Etawah News
X

Etawah News (Pic:Newstrack)

Etawah News: देश में लोकसभा चुनाव (Loksabha Chunav 2024) को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 51 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गृह जनपद इटावा में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) को एक बड़ा झटका लगा है। आपको बता दे बकेवर नगर पंचायत से अध्यक्ष विवेक यादव उर्फ सन्नी ने बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने कहा कि मैं अब भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करूंगा।

डिप्टी सीएम की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए नगर पंचायत अध्यक्ष

बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) के नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक यादव उर्फ सन्नी द्वारा पार्टी छोड़ने से पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक (Health Minister Brijesh Pathak) से मुलाकात की थी। उनकी मौजूदगी में उन्होंने बताया कि वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। बताते चलें कि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक (Brijesh Pathak) आज इटावा में आए हुए थे। उन्होंने अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दरमियान बीएसपी के नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक यादव ने भी उनसे मुलाकात की। उनकी एक फोटो भी सामने आई है जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्होंने पार्टी को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story