Etawah News: कांग्रेसियों और पुलिस में झड़प, भाजपा नेता का फूंकना चाह रहे थे पुतला

Etawah News: इटावा जिले में रविवार को कांग्रेस पार्टी के NSUI के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। जहां पर उनके द्वारा सड़क भारतीय जनता पार्टी के एक मंत्री का जोरदार प्रदर्शन किया गया।

Ashraf Ansari
Published on: 20 Oct 2024 11:30 AM GMT
Etawah News ( Pic- Newstrack)
X

Etawah News ( Pic- Newstrack)

Etawah News: इटावा में कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन के द्वारा भाजपा मंत्री का पुतला फूंके जाने के दौरान पुलिस के द्वारा उनसे पुतला छीन लिया गया। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के छात्र नेता नाराज हो गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

भाजपा मंत्री का फूंकना चाहते थे पुतला

इटावा जिले में रविवार को कांग्रेस पार्टी के NSUI के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। जहां पर उनके द्वारा सड़क भारतीय जनता पार्टी के एक मंत्री का जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस मामले की जानकारी जब पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां प्रदर्शन को खत्म करवाने का काम किया। बताते चलें कि छात्र संगठन के नेता उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के द्वारा कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर दिए गए अमर्यादित बयान दिया था। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के छात्र नेता सड़कों पर उतर आए और उन्होंने बीजेपी सरकार के मंत्री का पुतला फूकने की कोशिश की। कांग्रेस नेता भाजपा के मंत्री का पुतला पहुंचने वाले थे तभी अचानक से पुलिस पहुंच। जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से पुतला छीनने की कोशिश की। जहां पर कार्यकर्ता नाराज हो गए और उन्होंने योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भाजपा मंत्री प्रियंका गांधी से मांगे माफी

कांग्रेस पार्टी के NSUI संगठन के द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर NSUI के जिला अध्यक्ष आसिफ जारदान ने कहा है। कि बीजेपी सरकार के मंत्री ने हमारे नेता कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिससे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता नाराज हैं। हमारे नेता का मंत्री के द्वारा अपमान किया गया है। बीजेपी के मंत्री सार्वजनिक तौर पर आकर प्रियंका गांधी जी से माफी मांगने का काम करें। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के ज़िला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, अरुण यादव, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अंशुल यादव, अवनीश वर्मा,सुमित यादव , सभासद अफज़ाल वारसी, अंसार अहमद, रौनक खान, इरशाद खान, अमित कुमार, हिमांशु यादव, अमन चौहान, राजा त्रिपाठी, आमिर, समेत अन्य कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे जहां पर उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story