Etawah News: CM योगी बोले-अयोध्या के नाम पर डराया जाता था, अब बना है भव्य मंदिर

Etawah News: जिले में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भरथना इलाके में पहुंचे। यहां उन्होंने इटावा , कन्नौज और मैनपुरी लोकसभा सीट के प्रत्याशियों के लिए जनसभा को संबोधित किया।

Ashraf Ansari
Published on: 5 May 2024 11:58 AM GMT
etawah news
X

सीएम योगी बोले-अयोध्या के नाम पर डराया जाता था (न्यूजट्रैक)

Etawah News: यूपी के इटावा में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। वहीं जनता से उन्होंने भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील भी की।

अयोध्या के नाम पर लोगों को डराया जाता था

इटावा जिले में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भरथना इलाके में पहुंचे। यहां उन्होंने इटावा लोकसभा सीट, कन्नौज लोकसभा सीट और मैनपुरी लोकसभा सीट के प्रत्याशियों के लिए जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पहले इटावा की धरती से लोग कहते थे कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता। लेकिन आज देखिए कितना भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। आप देख रहे हैं कि भगवान राम फिर से विराजमान होकर हम लोग उनके दर्शन कर रहे हैं।

हमारी सरकार में देश बना विकसित

सीएम योगी ने कहा कि पहले की सरकार में यहां गुंडागर्दी, महिलाओं पर अत्याचार, आतंक मचा हुआ था। यहां कोई भी सुरक्षित नहीं था लेकिन अब विकसित भारत में आप देख रहे होंगे कि यहां सुरक्षा भी है, सम्मान भी है, सुविधा भी है। यहां देश की 140 करोड़ की जनता मोदी का परिवार है हमारी सरकार सभी को साथ में लेकर चलने का काम करती है। सपा कांग्रेस के लोग हमेशा अपने बारे में सोचते आए हैं लेकिन हमारे देश के प्रधानमंत्री ने कभी भी अपने बारे में नहीं सोचा है। उन्होंने सिर्फ और सिर्फ देश की जनता के बारे में सोचा है। मैं मंच पर खड़े होकर तीनों लोक सभा क्षेत्र की जनता से अपील करता हूं कि वह मतदान के दिन मतदान केंद्र पर पहुंचे और भारतीय जनता पार्टी को अपना कीमती वोट देकर जिताने का काम करें। फिर से कमल खिलाएं और तीसरी बार मोदी सरकार बनाएं।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story