×

Etawah News: आशुतोष दीक्षित को बनाया गया जिला अध्यक्ष तो राशिद खान बने नगर अध्यक्ष

Etawah News: पार्टी ने आशुतोष दीक्षित को जिला अध्यक्ष बनाया तो वहीं कांग्रेस पार्टी से लंबे समय से जुड़े राशिद खान को नगर अध्यक्ष की कमान सौंपी है। दोनों नेताओं ने भरोसा जताया है और कहा है कि हम कांग्रेस को मजबूत बनाएंगे।

Ashraf Ansari
Published on: 21 March 2025 3:41 PM IST
Ashutosh Dixit made district president and Rashid Khan became city president
X

आशुतोष दीक्षित और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी (Photo- Social Media)

Etawah News: इटावा में कांग्रेस पार्टी ने दो चेहरों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने आशुतोष दीक्षित को जिला अध्यक्ष बनाया तो वहीं कांग्रेस पार्टी से लंबे समय से जुड़े राशिद खान को नगर अध्यक्ष की कमान सौंपी है। दोनों नेताओं ने भरोसा जताया है कि वह कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

आशुतोष को बनाया जिला अध्यक्ष तो राशिद खान बने नगर अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश पर 2027 में विधानसभा चुनाव है और उससे पहले कांग्रेस पार्टी प्रदेश में अपनी पार्टी को मजबूत करने में जुट गई। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में जिला अध्यक्ष और नगर अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया गया है। जिसमें आशुतोष दीक्षित को इटावा से जिला अध्यक्ष बनाया गया है।


बताते चले हैं की पार्टी के तरफ से 10 दिसंबर को कार्यकारिणी पूरी तरीके से भंग कर दी गई थी और नई कार्यकारिणी के लिए लोगों ने जिला अध्यक्ष के लिए दावेदारी की तो 4 ने नगर अध्यक्ष के लिए दावेदारी की। अब कांग्रेस पार्टी ने नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया जिसमें आशुतोष दीक्षित को जिला अध्यक्ष बनाया गया। अबकी बार कांग्रेस पार्टी ने ब्राह्मण चेहरे पर अपना भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

कांग्रेस ने दोनों नेताओं पर जताया भरोसा

कांग्रेस ने जिन दो नेताओं पर भरोसा जताया है वह दोनों नेता जनपद इटावा के ही रहने वाले हैं। जिसमें आशुतोष दीक्षित विकासखंड महेवा ब्लाक के ग्राम निवाड़ी कला के रहने वाले हैं और कांग्रेस पार्टी से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी से राशिद खान भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं जो पहले पूर्व में नगर अध्यक्ष भी रह चुके हैं और फिर से कांग्रेस पार्टी ने उन्हें नगर अध्यक्ष की कमान सौंपी है। दोनों नेताओं का कहना है कि पार्टी की तरफ से जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है उसको अच्छे से निभाने का काम करेंगे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story