×

Etawah News: सपा कार्यालय पर पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष, भारत जोड़ो न्याय यात्रा को दिया निमंत्रण

Etawah News: इटावा जिले में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव शनिवार को समाजवादी पार्टी के सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य उर्फ बबलू से मुलाकात की।

Ashraf Ansari
Published on: 24 Feb 2024 9:37 AM GMT (Updated on: 24 Feb 2024 9:46 AM GMT)
Etawah News
X

Etawah News (Newstrack)

Etawah News: यूपी के इटावा में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष से मुलाकात की। वहीं, भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने को लेकर निमंत्रण पत्र दिया। । उन्होंने सपा जिला अध्यक्ष अपील की है कि वह भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हो।

सपा जिला अध्यक्ष से मिले कांग्रेस जिला अध्यक्ष

इटावा जिले में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव शनिवार को समाजवादी पार्टी के सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य उर्फ बबलू से मुलाकात की। इस दौरान भारत जोड़ो नया यात्रा में शामिल होने को लेकर निमंत्रण पत्र सौंपा गया। बताते चलें कि कांग्रेस वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के द्वारा 25 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा आगरा पहुंच रही है। जिसको लेकर राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को निमंत्रण पत्र भेजा गया है। इसी को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने सपा जिला अध्यक्ष को निमंत्रण पत्र सौंपते हुए आगरा में कांग्रेस की आने वाली भारत जोड़ो नया यात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र सौंपा। उन्होंने सपा जिला अध्यक्ष अपील की है कि वह भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हो।


सपा-कांग्रेस के बीच हुए गठबंधन से दोनों पार्टी के नेता खुश

लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो गया है। इस गठबंधन को लेकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, बाकी की 63 सीटों पर समाजवादी पार्टी और बाकी की गठबंधन से जुड़े दल चुनाव लड़ेंगे। जिसको लेकर इटावा में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मलखान यादव और सपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य उर्फ बबलू काफी खुश है। उनका मानना है कि दोनों पार्टी के लोग यही चाहते थे कि दोनों के बीच गठबंधन हो और दोनों मिलकर मजबूती के साथ लोकसभा का चुनाव लड़े और जनता को परेशान करने वाली सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने का काम करें। हमारी पार्टी के बीच हुए गठबंधन से सभी लोगों से हैं और अब देश में एक बड़ा बदलाव होने वाला है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story