TRENDING TAGS :
Etawah News: भाजपा नेता अनुराग ठाकुर का कांग्रेसियों ने फूंका पुतला, जताया आक्रोश
Etawah News: पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के द्वारा राहुल गांधी की जाति पूछे जाने के बाद इटावा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने अनुराग ठाकुर का पुतला फूंक कर अपनी नाराजगी दर्ज कराई।
Etawah News (Pic: Newstrack)
Etawah News: पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के द्वारा राहुल गांधी की जाति पूछे जाने के बाद इटावा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने अनुराग ठाकुर का पुतला फूंक कर अपनी नाराजगी दर्ज कराई। दरअसल, संसद में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से उनकी जाति पूछा लिया था। जिसके बाद से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी नाराज जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकजुट होकर नगर पालिका चौराहे पर पहुंचे और उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का पुतला फूंक अपनी नाराजगी जाहिर की।
संसद में नहीं पूछी जा सकती किसी की जाति
कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने बताया है कि संसद में कभी भी किसी की जाति नहीं पूछी जाती है। जब अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी की जाति को पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि मैं अनुराग ठाकुर से नहीं कहूंगा कि आप मुझसे माफी मांगे। लेकिन अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी से जाति पूछी और उनका समर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले वह बताएं कि उनके पिता "धूमल" लिखते हैं तो वह अपने नाम के पीछे ठाकुर क्यों लगाते हैं ? अनुराग ठाकुर बताएं कि उनकी जाति क्या है और उनके पिता की जाति क्या है ? आखिर अनुराग ठाकुर अपनी जाति क्यों छुपाते हैं ?
उन्होंने आगे कहा कि अनुराग ठाकुर की मानसिकता ठीक नहीं है। इस दौरान शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, रामजीवन कुशवाहा, सुनीता कुशवाहा, सरवर अली, अवनीश वर्मा, सोजिब रिजवी, आसिफ जादरान, सतीश शाक्य, अनुराग करण, सचिन संखवार, अंसार अहमद, शिवा ठाकुर, सत्येंद्र माहेश्वरी, अमित अग्निहोत्री, मोहम्मद मोहसिन, सोहिल वारसी, अफजल वारसी, गुलशन, यासमीन बेगम, बाबू अली, अंजुम अंसारी, राहुल तिवारी, रौनक खान, बाबू अली, सुभान अंसारी, शहनाज, आसिफ खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।