×

Etawah News: कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनायी पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती

Etawah News: कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के विकास के लिए आधारभूत ढांचे की स्थापना की जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं कृषि से संबंधित समस्याओं का निदान करने में बड़ी सहायता मिली।

Ashraf Ansari
Published on: 27 May 2024 3:08 PM GMT
Etawah News
X

Etawah News (Pic:Newstrack)

Etawah News: यूपी के इटावा में आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने देश की प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई और उनके द्वारा किए गए कामों की चर्चा की। देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज जयंती मनाई जा रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी के द्वारा हर साल इस जयंती को मनाया जाता है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके विचारों को लेकर चर्चा हुई। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने देश के लिए तमाम काम किए हैं आज देश उनको याद कर रहा है। उन्होंने देश के विकास के लिए आधारभूत ढांचे की स्थापना की जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं कृषि से संबंधित समस्याओं का निदान करने में बड़ी सहायता मिली।

देश के लिए प्रथम प्रधानमंत्री ने किया तमाम विकास कार्य

कांग्रेस पार्टी की शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने बताया कि हर साल हम लोग स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाते आ रहे हैं अबकी बार भी हम लोगों ने जयंती मनाई है। हम लोग एक ऐसे व्यक्ति की जयंती मना रहे हैं जिन्होंने इस देश को तमाम उपलब्धियां दिए हैं जिससे हमारा देश आज तरक्की की राह पर दिखाई दिया। उन्होंने अपने कार्यकाल में देश को शून्य से शिखर तक ले जाने का काम किया है। उन्होंने देश के विकास के लिए आधारभूत ढांचे की स्थापना की जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं कृषि से संबंधित समस्याओं का निदान करने में बड़ी सहायता मिली। पहले लोगों के पास सिर्फ देखने के लिए छत नहीं हुआ करती थी उनको छत दिलाने का काम किया उनका रोजगार दिलाया। भारत को एक मजबूत देश बनाया।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story