Etawah: फांसी के फंदे पर लटका मिला कैदी का शव, पास्को एक्ट में काट रहा था सजा

Ashraf Ansari
Published on: 22 Oct 2024 12:07 PM GMT
Etawah News
X

इटावा में फांसी के फंदे पर लटका मिला कैदी का शव (न्यूजट्रैक)

Etawah News: जिला कारागार में एक कैदी के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। वही क़ैदी के शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

गमछे के सहारे क़ैदी ने लगाई फांसी

इटावा जिले में बनी जिला कारागार में मंगलवार को कैदी के द्वारा शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय, वरिष्ठ परिसर अधीक्षक संजय कुमार वर्मा समेत क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां पूरे मामले को गंभीरता के साथ लेना शुरू किया। बताते चलें कि रविंद्र कुमार दोहरे जो की ग्राम विजयपुर थाना रसूलाबाद जिला कानपुर देहात का रहने वाला था। रविंद्र को 11 अक्टूबर 2024 को जिला कारागार में लाया गया था। आज दिन में तकरीबन 12ः00 बजे बंदी बैरक संख्या 9 में शौचालय के लिए कहकर निकाला। काफी देर तक कैदी बाहर नहीं निकला तो जाकर देखा गया कि रविंद्र के द्वारा गमछे का इस्तेमाल करते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची जहां पूरे मामले को गंभीरता के साथ लेना शुरू किया।

पास्को एक्ट में सजा काट रहा था कैदी

कैदी के द्वारा जेल में फांसी लगाई जाने के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के द्वारा जानकारी दी गई और बताया गया कि औरैया पुलिस के द्वारा कानपुर देहात के रहने वाले रविंद्र कुमार को पास्को एक्ट के तहत 11 अक्टूबर को जिला कारागार इटावा में लाया गया था। यहां जेल अधीक्षक से पूछताछ की गई तो बताया गया कि कैदी ने अपने गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। फिलहाल में पूरे मामले को गंभीरता के साथ लिया जा रहा है। इस मामले में मृतक के परिवार के लोगों को जानकारी दे दी गई है। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story