×

Etawah: जिला पंचायत अध्यक्ष ने चलाई साइकिल, लोगों को समाजवादी पार्टी के प्रति किया जागरूक

Etawah: अंशुल यादव ने यात्रा को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश के बाफ प्रदेश के सभी जनपद में पीडीए नसंदेश यात्रा निकाली जा रही है।

Ashraf Ansari
Published on: 23 Feb 2025 4:25 PM IST
etawah news
X

etawah news

Etawah News: जिले से जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव जगह-जगह पर पीडीए जनसंदेष यात्रा के तहत लोगों को जागरूक करने पहुंचे। जहां पर उन्होंने समाजवादी पार्टी की खूबियों के बारे में बताया तो वहीं भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

अंशुल यादव ने साइकिल से लोगों को किया जागरूक

उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा के चुनाव होना है लेकिन उससे पहले समाजवादी पार्टी अपनी पार्टी को मजबूत करने में जुट गई है। जिसको लेकर सपा के द्वारा पीडीए जनसंदेश यात्रा निकाल कर लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा। अब लोगों को जागरूक करने के लिए समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई और जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव साइकिल के साथ मैदान में उतर गए हैं। अंशुल यादव विकासखंड महेवा क्षेत्र के कई गांव में पहुंचे जहां पर उन्होंने साइकिल चलाते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया।

भाजपा सरकार के अत्याचारों के खिलाफ यात्रा

साइकिल यात्रा में शामिल होने पहुंचे अंशुल यादव ने यात्रा को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश के बाफ प्रदेश के सभी जनपद में पीडीए नसंदेश यात्रा निकाली जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य है दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक लोगों से मुलाकात करना लोगों को पार्टी से जोड़ना। हमारी सरकार अत्याचार के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करना चाहती है।

बीजेपी की सरकार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गई है। जिससे लोग परेशान हैं। हमारी पार्टी 2027 में बीजेपी को प्रदेश से उखाड़ फेंकेगी। क्योंकि इन्होंने जनता से जो भी वादे किए थे उनको आज तक पूरा नहीं किया है। जनता बीजेपी से काफी परेशान है। समाजवादी पार्टी ही जनता की समस्याओं को हल करने का काम करती है। इस साइकिल यात्रा में समाजवादी पार्टी के इटावा लोकसभा से सांसद जितेंद्र दौहरे, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव यादव समेत अन्य पार्टी से जुड़े लोग मौजूद रहे।



Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story