TRENDING TAGS :
Etawah News: डीएमऔर एसएसपी ने समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएं
Etawah News: यूपी के इटावा में आज समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को सुनने के बाद प्रशासन को उनकी समस्याओं का समाधान करने का आदेश दिया।
Samadhan Diwas Etawah source: Newstarck
Etawah News: यूपी के इटावा में आज समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल होने के लिए जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा भी पहुंचे। यहां एक के बाद एक सभी फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखी। जहां अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को सुनने के बाद प्रशासन को उनकी समस्याओं का समाधान करने का आदेश दिया।
सदर तहसील सभागार में समाधान दिवस का हुआ आयोजन
इटावा जिले में समय-समय पर समाधान दिवस का आयोजन किया जाता रहा है। जहां पर फरियादियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारी तहसील पर पहुंचते हैं और जनता की समस्याओं का समाधान करते हैं। ऐसा ही कुछ नज़ारा आज भी देखने को मिला। जहां सदर क्षेत्र में बनी तहसील सभागार पर जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा पहुंचे। यहां जनता अपनी फरियाद लेकर अधिकारियों के पास पहुंची। जहां अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को सुनने का काम किया।
Samadhan Diwas Etawah source: Newstarck
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को दिए आदेश
सदर क्षेत्र में समाधान दिवस के मौके पर जनता की समस्याओं को सुनने के लिए पहुंचे जिलाधिकारी और एसएसपी ने जनता की समस्याओं को सुनने के बाद डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए हैं की जनता को होने वाली जो भी समस्याएं हैं। उन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पास कई अपराधिक समस्याएं सामने आई। जहां पर उन्होंने संबंधित थाना अध्यक्षों को आदेश दिए हैं की जनता को होने वाली सभी दिक्कतों का शीघ्र समाधान कराया जाए। जिससे जनता को पुलिस संबंधित कोई भी परेशानी न हो। वहीँ उन्होंने फरियादियों को आश्वासन दिया कि आपको जो भी समस्याएं हैं उन समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द हो जाएगा। अधिकारियों के द्वारा आश्वासन मिलने के बाद फरियादियों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गयी।