Etawah: सड़क पर दौड़ रहा ई रिक्शा अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरा, चालक की मौत

Etawah: इटावा जिले में ई रिक्शा पलटने के बाद एक चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

Ashraf Ansari
Published on: 21 April 2024 12:28 PM GMT
Etawah News
X

Etawah News (Photo: Social Media)

Etawah News: यूपी के इटावा में एक ई रिक्शा दुर्घटना का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा।

ई रिक्शा से सामान लेकर जा रहा था चालक

इटावा जिले में ई रिक्शा पलटने के बाद एक चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में पता चला है कि फतेहपुर जिले के रहने वाला एक व्यक्ति ई रिक्शा से इटावा आया हुआ था और वह अपने साथी के साथ ई रिक्शा पर सामान को लोड करके अपने घर जा रहा था। तभी अचानक से बकेवर इलाके में नेशनल हाईवे 2 पर ई रिक्शा अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। इस दुर्घटना में विकलांग चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ ही गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस

बकेवर इलाके के कंचन गैस गोदाम के पास नेशनल हाईवे 2 पर एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट जाने की जानकारी जैसे ही नजदीकी थाने की पुलिस को हुई वैसे ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां ई रिक्शा में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला गया। ई रिक्शा चला रहे विकलांग चालक की मौके पर मौत हो गई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भिजवा दिया गया है जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं इस हादसे के बारे में परिवार के लोगों को जानकारी भी दे दी गई है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया और मातम छा गया।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Hi! I am Snigdha Singh from Kanpur. I Started career with Jagran Prakashan and then joined Hindustan and Rajasthan Patrika Group. During my career in journalism, worked in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi.

Next Story