×

Etawah: BJP विधायक ने जनता दरबार लगाकर फरियादियों की सुनी समस्याएं, खिले चेहरे

Etawah News: यूपी के इटावा में भारतीय जनता पार्टी की सदर विधायक सरिता भदोरिया ने अपने आवास पर फरियादियों की समस्याओं के लिए जनता दरबार लगाया।

Ashraf Ansari
Published on: 15 March 2024 3:31 PM GMT
BJP विधायक ने लगाया जनता दरबार।
X

 BJP विधायक ने लगाया जनता दरबार। (Pic: Newstrack)

Etawah News: यूपी के इटावा में भारतीय जनता पार्टी की सदर विधायक सरिता भदौरिया ने अपने आवास पर फरियादियों की समस्याओं के लिए जनता दरबार लगाया। यहां आए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया और उन्हें आश्वासन दिया गया कि आपकी समस्याओं का समाधान होगा।


फरियाद लेकर विधायक के पास पहुंचे फरियादी

इटावा जिले में समय-समय पर भारतीय जनता पार्टी की सदर विधायक सरिता भदौरिया जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए जनता दरबार लगाती हैं। यहां फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचते हैं और उनकी समस्याओं को सुनने का काम किया जाता है। ऐसा ही कुछ शुक्रवार को देखने को मिला जहां सदर विधायक सरिता भदौरिया के द्वारा जनता दरबार लगाया गया जहां आए फरियादियों की समस्याओं को सुनने का काम किया गया। यहां फरियादियों ने अपनी समस्याओं के बारे में विधायिका को जानकारी दी तो वहीं विधायक ने उन्हें आश्वासन दिया कि आपकी जो भी समस्या है वह समस्याओं का जल्द ही समाधान करवाया जाएगा।

विधायक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं तो खिल उठे चेहरे

भारतीय जनता पार्टी की सदर विधायक सरिता भदौरिया की आवास पर आए फरियादियों की विधायक ने फरियाद सुनी। विधायक ने फरियादियों की समस्याओं को सुना तो फरियादियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। विधायक का कहना है कि जनता को किसी भी तरीके की परेशानी ना हो अगर उनको कोई भी परेशानी होती है तो उनकी समस्याओं को सुनने का काम किया जाता है। उनकी समस्याओं का समाधान किया जाता है। यहां जनता की समस्या को सुना जाता है। फिर संबंधित अधिकारियों को बताया जाता है और उनसे कहा जाता है कि जनता की जो भी समस्या है उनका जल्द ही समाधान किया जाए और इस तरह से जनता की समस्याओं का समाधान होता है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story