×

UP Politics: 'यूपी की सभी 80 सीटें जीतेगी बीजेपी...सपा सांपनाथ तो कांग्रेस नागनाथ', केशव मौर्य का INDIA पर तंज

Keshav Prasad Maurya News: यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि, 'बीजेपी ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश में सभी 80 सीटों पर एनडीए की जीत होगी।

Ashraf Ansari
Published on: 9 Nov 2023 5:13 PM GMT (Updated on: 9 Nov 2023 5:14 PM GMT)
Keshav Prasad Maurya News
X

Keshav Prasad Maurya (Social Media)

Keshav Prasad Maurya News : उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) गुरुवार (09 नवंबर) को इटावा पहुंचे। जहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि, '2024 लोकसभा चुनाव में यूपी में हम सभी 80 सीटें जीतेंगे'। केशव मौर्य ने अन्य राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में भी कमल खिलने का दावा किया।

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Mp Election 2023) के लिए प्रचार में जुटे हैं। जनसभा संबोधित करने से पहले वो इटावा पहुंचे। केशव मौर्य के जिले में आगमन पर यहां के जिलाधिकारी से लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे। उन्होंने डिप्टी सीएम का अभिनंदन किया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मध्य प्रदेश में जनसभा संबोधित करने निकल गए। वहीं, देर शाम मध्य प्रदेश से जनसभा को संबोधित करने के बाद वापस इटावा पहुंचे थे।

केशव मौर्य बोले- सभी राज्यों में खिलेगा 'कमल'

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, '5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार है। वहां फिर सरकार बनने वाली है। अन्य राज्यों को लेकर उन्होंने कहा, कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है, यहां भी कमल खिलने वाला है। छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की सरकार है, वहां भी कमल खिलने वाला है। अन्य राज्यों में भी कमल खिलने वाला है। क्योंकि, हमें जनता का पूर्ण बहुमत मिल रहा है'।

'तीसरी बार भी प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी'

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि, 'बीजेपी ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश में सभी 80 सीटों पर एनडीए की जीत होगी। आगे उन्होंने कहा, विपक्षी इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा। केशव मौर्य बोले, प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार भी सरकार बनाएंगे।'

महिलाएं नीतीश को कभी माफ नहीं करेगी

वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधानसभा में महिलाओं को लेकर अमर्यादित भाषा पर केशव मौर्य ने कहा, 'उनके बयान से महिलाओं में काफी नाराजगी है। महिलाएं नीतीश कुमार को कभी माफ नहीं करेगी। बिहार की जनता भी नीतीश को माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, जो स्वयं महिला की कोख से जन्म लिया हो, वह ऐसा कैसे बोल सकता है।'

सपा-कांग्रेस विवाद पर कसा तंज

विपक्षी 'इंडिया गठबंधन' पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, इससे जुड़े लोगों को बेमतलब बयानबाजी से बचना चाहिए। एमपी चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में नाराजगी को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'समाजवादी पार्टी सांप सांप नाथ है, तो कांग्रेस नागनाथ'।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story