TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Etawah News: हत्या का प्रयास करना अभियुक्तों को पड़ा महंगा, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

Etawah News: इटावा में पुलिस ने अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए 2 को गिरफ्तार कर लिया।

Ashraf Ansari
Published on: 25 Sep 2024 9:41 AM GMT
Etawah News
X

Etawah News

Etawah News: इटावा को लेकर एक खबर सामने आ रही है। जहाँ इटावा में एक व्यक्ति को जान से मारने की हत्या का प्रयास करने के मामले को पुलिस ने गंभीरता के साथ लिया। पुलिस के द्वारा दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिन्होंने हत्या का प्रयास किया था।

पीड़ित ने लगाया था फायरिंग करने का आरोप

इटावा में आपराधिक मामलों को लेकर पुलिस तत्काल रूप से कार्रवाई करते हुए दिखाई दे रही है। ऐसा ही एक मामला जसवंत नगर इलाके से सामने आया है जहां पर पुलिस ने एक व्यक्ति को जान से मारने की नियत के मामले में कानूनी कार्रवाई की है। बताते चले की वादी भानु प्रताप के द्वारा 23 सितंबर 2024 को थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया था और बताया गया था कि वह अपने गांव से कचोरा पुल पर जा रहे थे तभी आदित्य यादव 15 से 20 लोगों को लेकर पहुंच गए और उन्होंने मेरे साथ मारपीट करते हुए गाली गलौज की और जान से मारने के लिए 5 से 6 राउंड की फायरिंग की। इस घटना को पुलिस ने गंभीरता के साथ लिया और आरोपियों तक पुलिस पहुंच गई।

अपराधिक सूचना पर अभियुक्तों तक पहुंची पुलिस

पीड़ित के द्वारा थाने में शिकायती पत्र दिए जाने के मामले को जसवंत नगर पुलिस गंभीरता के साथ ले रही थी तभी पुलिस को आपराधिक सूचना मिली कि आदित्य यादव उर्फ अंजली यादव फुब्बारा तिराहे के पास में मौजूद है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचती है और यहां से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया जाता है। इसी दरमियान पुलिस को दूसरे अभियुक्त के बारे में भी जानकारी मिलती है। सूचना मिलने के बाद जगसोरा मोड के पास पुलिस पहुंच जाती है और यहां से शिवम जाटव को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के पास से एक 315 बोर का तमंचा भी पुलिस ने बरामद किया है। पकड़े गए दोनों युवक जसवंत नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जनपद इटावा के रहने वाले हैं। वहीं पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर और उन्हें जेल पहुंचाया।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story