×

Etawah News: BJP सांसद ने फरियादियों के लिए लगाया जनसुनवाई दरबार

Etawah News: इटावा में भारतीय जनता पार्टी के सांसद रामशंकर कठेरिया समय-समय पर अपने आवास पर जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए जनसुनवाई दरबार का आयोजन करते हैं।

Ashraf Ansari
Published on: 26 March 2024 10:36 AM GMT
Etawah News
X

गांव में लगा जनसुनवाई दरबार source: Newstrack 

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद रामचंद्र कठेरिया (MP Ramchandra Katheria) ने अपने गांव में जनता की समस्याओं के लिए जनसुनवाई दरबार लगाया। यहां आए फरियादियों की समस्याओं को सुनने का काम किया गया।

फरियादियों की समस्याये सुनते दिखें बीजेपी सांसद

इटावा में भारतीय जनता पार्टी के सांसद रामशंकर कठेरिया समय-समय पर अपने आवास पर जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए जनसुनवाई दरबार का आयोजन करते हैं। जहां आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुनते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाता है। ऐसा ही कुछ आज देखने को मिला है। जहां सांसद रामशंकर कठेरिया ने अपने गांव नगरिया सरावा में जनसुनवाई दरबार का आयोजन किया। यहां आने वाले फरियादियों की एक के बाद एक समस्याओं को सुना गया और उनकी समस्याओं का समाधान करवाने का उन्हें आश्वासन दिया गया। वही संबंधित अधिकारियों से भी फोन से बात की और जनता को हो रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया और उन्हें आदेश दिए गए की जनता की जो भी समस्याएं है उनका समाधान किया जाए।

राम शंकर कठेरिया को भाजपा ने फिर से बनाया प्रत्याशी

बीजेपी से सांसद रामशंकर कठेरिया को एक बार फिर से लोकसभा चुनाव का उम्मीदवार घोषित किया गया। भारतीय जनता पार्टी ने 2019 में लोकसभा चुनाव के लिए रामशंकर कठेरिया का नाम घोषित किया था उसी के बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को करारी हार का सामने कराया था। एक बार फिर से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राम शंकर कठेरिया को भाजपा ने अपना भरोसा जताते हुए चुनावी मैदान में उतारा है। रामशंकर कठेरिया के सामने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने जितेंद्र दौहरे कों चुनावी मैदान में उतारा है। राम शंकर कठेरिया ने आचार संहिता लागू होने से पहले जोर शोर के साथ चुनाव प्रचार किया था और लोगों को पार्टी के प्रति जागरूक करने का काम किया था।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story