×

Etawah News: मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी गौ तस्कर गिरफ्तार

Etawah News: पुलिस की तस्कर के साथ हुई मुठभेड़ में एक इनामी तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

Ashraf Ansari
Published on: 1 March 2024 12:36 PM GMT
Etawah News
X

 इनामी गौ तस्कर गिरफ्तार source: Newstrack

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की तस्कर के साथ हुई मुठभेड़ में एक इनामी तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। इटावा जिले में गौतस्करों के खिलाफ लगातार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के आदेश के बाद करवाई की जा रही है। लगातार गौ तस्करों को गिरफ्तार करने का काम भी किया जा रहा है।

गौ तस्करी के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

तीन थानों की पुलिस ने मिलकर गौतस्कर को गिरफ्तार करने का काम किया। पकड़े गए गौतस्कर के ऊपर ₹25000 का इनाम घोषित था। बताते चलें कि 26 फरवरी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गौवंश से लदे एक ट्रक को पकड़ा था। इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था लेकिन मुख्य आरोपी भागने में सफल हो गया था। फरार हुए आरोपी राघवेंद्र की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पा रहा था। वहीं भरथना पुलिस, चौबिया पुलिस, उसराहार पुलिस और सर्वलांस टीम को जानकारी मिली कि ₹25000 का इनामी गौतस्कर अछल्दा की तरफ से इटावा की ओर आ रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई और पीपल की पुलिया के पास में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। तभी पुलिस को बाइक पर एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। जिसको रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिससे बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पकड़े गए तस्कर ने कबूला अपना जुर्म

तीन थानों की पुलिस के द्वारा गौ तस्कर के साथ हुई मुठभेड़ के मामले में पकड़े गए तस्कर राघवेंद्र से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि 26 फरवरी 2024 को वह अपने साथियों के साथ ही ट्रक में गोवंश को लाद कर बिहार ले जा रहा था। तभी पुलिस ने उसके कुछ साथियों को पकड़ लिया। वहीं पुलिस अधिकारी ने पूरे मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया है कि उन्होंने एक इनामी तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके ऊपर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। जिसके पास से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई और उसको जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जायेगा।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story