Etawah News: अवैध तमंचे के साथ घूम रहे 2 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Etawah News: प्रदेश के इटावा में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का काम किया, जिनके पास से अवैध तमंचा बरामद हुआ है। पकड़े गए दोनों अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की।

Ashraf Ansari
Published on: 10 Jun 2024 2:48 PM GMT
Etawah News: अवैध तमंचे के साथ घूम रहे 2 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
X

Etawah News: प्रदेश के इटावा में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का काम किया, जिनके पास से अवैध तमंचा बरामद हुआ है। पकड़े गए दोनों अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के आदेश के बाद जनपद में आपराधिक मामलों पर अंकुश लगाने की लगातार कोशिश की जा रही है, जिसमें पुलिस को सफलता भी मिल रही है। ऐसा ही कुछ बसरेहर इलाके में देखने को मिला, जहां पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का काम किया है। मामले को लेकर पता चला है कि पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, तभी सूचना मिली कि रिटोली पुलिया के पास में दो अभियुक्त घूम रहे हैं, जिनके पास अवैध तमंचा भी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का काम किया।

दो अवैध तमंचे और चार करतूस बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी पुलिस ने दो अभियुक्तों को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार करने का काम किया है। पुलिस ने जिन दो अभियुक्तों को पकड़ा है, उसमें से एक का नाम मुस्ताक तो दूसरे का नाम आरिफ खान है, जो की रिटोली बसरेहर इलाके के रहने वाले हैं। पकड़े गए दोनों अभियुक्त के पास से दो अवैध तमंचों के साथ-साथ 4 जिन्दा कारतूस बरामद किए। पकड़े अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की और उन्हें जेल तक पहुंचाने का काम किया। वहीं एसएसपी का कहना है कि आगे भी हमारी पुलिस इसी तरीके से कार्रवाई करती रहेगी।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story