×

Etawah News: पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर, लंबे समय से चल रहे थे फरार

Etawah News: इटावा पुलिस ने गैंगस्टर के दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लंबे समय से फरार चल रहे गैंगस्टर को गिरफ्तार किया।

Ashraf Ansari
Published on: 2 April 2024 12:09 PM GMT
गिरफ्तार आरोपी।
X

गिरफ्तार आरोपी। (Pic: Newstrack)

Etawah News: यूपी के इटावा में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे गैंगस्टर के दो अभिक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की।

मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए गैंगस्टर के अभियुक्त

इटावा जिले में आपराधिक मामलों पर अंकुश लगाने की लगातार कोशिश की जा रही है। जिससे जनपद में शांति व्यवस्था बनी रहे। जिसको लेकर पुलिस अपने-अपने इलाकों में आपराधिक मामलों में फरार चल रहे लोगों की तलाश करती हुई दिखाई दे रही है। ऐसा ही कुछ फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में देखने को मिला जहां पुलिस ने दो गैंगस्टर के फरार चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का काम किया है। बताते चले कि फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तभी पुलिस को आपराधिक सूचना मिली कि गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्त लोकासाई नहर के पास में खड़े हुए हैं। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गैंगस्टर की अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का काम किया।

पकड़े गए अभियुक्तों के बारे में पुलिस ने दी जानकारी

फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस के द्वारा पकड़े गए गैंगस्टर के दो अभियुक्तों के बारे में पुलिस के तरफ से जानकारी दी गई और बताया गया कि पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है जो कि लंबे समय से फरार चल रहे थे। जिसमें एक का नाम संतोष कठेरिया है जो की संतोषपुर अड्डा थाना फ्रेंड्स कॉलोनी जनपद इटावा का रहने वाला है। तो वही दूसरा गैंगस्टर का अभियुक्त दीवान यह भी संतोषपुर इलाके का रहने वाला है। पकड़े गए दोनों अभियुक्तो के आपराधिक इतिहास निकाले गए तो संतोष कठेरिया पर जनपद में 4 मुकदमे दर्ज पाए गए। वहीं दूसरे अभियुक्त दीवान पर पांच मुकदमे दर्ज पाए गए। पकड़े गए दोनों अभियुक्तो के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की और उनको जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लगातार आगे भी इसी तरीके की कार्रवाई जारी रहेगी।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story