Etawah: किसान का पेड़ के सहारे फांसी पर लटका मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

Etawah: जिले के उसराहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति के द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया कि कुछ लोग गांव से गुजर रहे थे तभी आम के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटकता हुआ दिखाई दिया।

Ashraf Ansari
Published on: 13 July 2024 11:39 AM GMT
etawah news
X

इटावा में किसान का पेड़ के सहारे फांसी पर लटका मिला शव (न्यूजट्रैक)

Etawah News: यूपी के इटावा में एक परिवार के लोगों में उस समय कोहराम का मातम छा गया। जब एक व्यक्ति का पेड़ पर फांसी के फंदे पर शव लटकता हुआ पाया गया। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।

आम के पेड़ पर लटकता मिला किसान का शव

इटावा जिले के उसराहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति के द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया कि कुछ लोग गांव से गुजर रहे थे तभी आम के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटकता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान लोग काफी डर गए वहीं इस मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर देखा कि लूंगी के सहारे एक व्यक्ति आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से झूलता हुआ दिखाई दिया। पुलिस के द्वारा काफी कड़ी मशक्कत के बाद किसान के शव को नीचे उतरवाया गया और पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

शौच क्रिया के लिए घर से निकला था किसान

बताते चलें कि मामला उसराहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम टिपटिया का है। यहां रहने वाले 55 साल के विनोद सिंह किसी करते हैं और अपने परिवार का गुजारा चलाते हैं। आज विनोद अपने घर से शोक क्रिया के लिए खेत पर निकले थे। तभी पता चला कि विनोद का फांसी के फंदे पर शव लटका हुआ है। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे जहां पर उनके हाथ पांव फूल गए।

इस मामले में बताया गया कि विनोद मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहे थे। काफी तनाव में थे। वही इस मामले में ग्राम प्रधान ने भी जानकारी दी और बताया कि विनोद नाम के किसान ने आत्महत्या की है। जिसकी जांच पुलिस कर रही है। वही इस मामले में पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे का पता चलेगा कि किस ने आत्महत्या की है या फिर कोई और वजह है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story