Etawah News: फांसी के फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव, परिवार में मचा कोहराम

Etawah News: इटावा में एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है, वहीं पूरे मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

Ashraf Ansari
Published on: 12 Oct 2024 12:54 PM GMT
Dead body of middle-aged man found hanging
X

फांसी के फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव: Photo- Newstrack

Etawah News: उत्तर प्रदेश के जनपद इटावा में एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। परिवार के लोगों ने फांसी के फंदे पर व्यक्ति को झूलता हुआ देखा तो घबरा गए। वहीं पूरे मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकता मिला अधेड़ का शव

इटावा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के द्वारा फांसी के फंदे से शव को नीचे उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताते चलें कि मामला बसरेहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिरसा का है। यहां गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव की ही रहने वाले जयराम कठेरिया का टीन सेड पर शव लटकता हुआ पाया गया। वही परिवार के लोगों को जब जानकारी हुई तो परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। जहां पर चीख पुकार शुरू हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।

परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

जयराम कठेरिया का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर शव झूलता मिलने के मामले में मृतक के परिवार के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के ही लोगों ने विवाद के चलते जयराम की हत्या कर फांसी पर टांग दिया। वहीं मृतक की बेटी के द्वारा बताया गया कि मेरे पिता को कुछ लोग सुबह तकरीबन 4 से 4:30 के बीच में 2 से 3 लोग बुलाने के लिए आए थे। यह वही लोग थे जिनसे मेरे पिता का विवाद था।

पुलिस ने बताया

वहीं इस मामले में थाना प्रभारी की तरफ से बताया गया है कि एक व्यक्ति का फांसी के फंदे पर शव झूलता हुआ पाया गया था। प्रथम दृष्टि से आत्महत्या किए जाने का मामला लग रहा है। लेकिन परिवार के लोग आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story