Etawah News: सपा के प्रदेश कार्यालय में मनाई गयी भगवान विश्वकर्मा की जयंती

जिले में हर साल समाजवादी पार्टी द्वारा पार्टी कार्यालय पर भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई जाती है। वहीं अबकी बार भी सपा के द्वारा पार्टी कार्यालय पर जयंती का आयोजन किया गया।

Ashraf Ansari
Published on: 17 Sep 2024 9:46 AM GMT
etawah news
X

सपा के प्रदेश कार्यालय में मनाई गयी भगवान विश्वकर्मा की जयंती (न्यूजट्रैक)

Etawah News: जिले में समाजवादी पार्टी के प्रदेष कार्यालय में मंगलवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। इस मौके पर सपा से जुड़े कहीं नेता मौजूद रहे। जहां पर उन्होंने भगवान विश्वकर्मा के बारे में जानकारी दी।

सपा कार्यालय पर मनाई गई जयंती

इटावा जिले में हर साल समाजवादी पार्टी द्वारा पार्टी कार्यालय पर भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई जाती है। वहीं अबकी बार भी सपा के द्वारा पार्टी कार्यालय पर जयंती का आयोजन किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू पहुंचे जहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित करते हुए जयंती मनाई। वहीं सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने कहा कि विश्वकर्मा जी को सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा जी का सातवां पुत्र माना जाता है भगवान विश्वकर्मा सृजन के देवता हैं। मान्यता है कि संपूर्ण सृष्टि पर जीवन के संचालन के लिए जो भी चीजें सृजनात्मक हैं वह भगवान विश्वकर्मा की देन है। अगर उन्हें दुनिया का पहले शिल्पकार वास्तुकार व इंजीनियर कहें तो गलत ना होगा।

भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर औजारों की होती है पूजा

प्रदीप शाक्य ने आगे कहा कि देश के कई प्रांतो में उनकी जयंती पर उनकी आराधना के साथ औजारों की पूजा की जाती है, सोने की लंका, इंद्रपुरी, एम पूरी, वरुणपुरी, पांडवपुरी कुबेरपुरी, सुदामापुरी आदि का निर्माण भगवान विश्वकर्मा जी ने किया था। उनकी उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और मांग की है कि भगवान विश्वकर्मा को स्कूलों को पाठ्यक्रम में शामिल कर बच्चों को शिक्षा देनी चाहिए। इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष के अतिरिक्त सपा जिला महासचिव वीरभान सिंह भदोरिया, वरिष्ठ नेता उदयभान सिंह यादव,राजपाल यादव,प्रदेश सचिव के. पी. शाक्य,जनमेद भोजवाल भुर्जी, प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी विकास गुप्ता बिक्की, जिला सचिव डॉ संतोष राठौर , सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र निराला, शिक्षक सभा जिला अध्यक्ष डॉक्टर उपेंद्र यादव,शहर अध्यक्ष अब्दुल अंसारी एवं अविनाश कुशवाहा,जिला सचिव दीपक पाल, कमलेश यादव, लोहिया वाहिनी महासचिव आयुष चौधरी रेशू, कन्हैया कुशवाहा, महिपाल सिंह सभासद, चंद्रजीत यादव,महेश चंद्र राम लखन मेघ सिंह यादव,रमन कुमार शर्मा पंकज दयाल शर्मा,रविंद्र यादव रमन कुमार शर्मा, मेघ सिंह यादव, निखिल शाक्य,अनुज यादव आदि ने भी अपने विचार रखें। गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ नेता उदयभान सिंह यादव ने किया।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story