×

Etawah News: पुलिस से छुड़वाने के नाम पर महिला से शख्स ने ठगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Etawah News: यूपी के इटावा में एक महिला के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जहां पर महिला के साथ धोखाधड़ी करते हुए उसे 120000 रुपए लेने का महिला ने शख्स पर आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।

Ashraf Ansari
Published on: 17 Dec 2023 5:24 PM GMT
A man cheated a woman in the name of getting her released from the police, the police arrested him
X

पुलिस से छुड़वाने के नाम पर महिला से शख्स ने ठगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार: Photo- Newstrack

Etawah News: यूपी के इटावा में एक महिला के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जहां पर महिला के साथ धोखाधड़ी करते हुए उसे 120000 रुपए लेने का महिला ने शख्स पर आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।

पुलिस से छुड़वाने के नाम शख्स ने महिला से मांगे थे रुपए

इटावा जिले की पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया जिसने महिला को झांसा देकर उससे 120000 रुपए ठगने का काम किया था। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता के साथ लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल मामला सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है। यहां पर रहने वाली मीरा देवी नाम की महिला ने विकास उर्फ़ पिंकी नाम के एक युवक पर आरोप लगाया था कि उसने 120000 रुपए लेकर भाई और भतीजे को पुलिस से छुड़वाने के लिए कहा था। हमने विकास को रुपए दे दिए लेकिन हमारा भाई और भतीजा वापस अपने घर नहीं आया। जिसके बाद हमने उससे रुपए मांगे तो वह रुपए देने से मना करने लगा। फिर महिला ने इस मामले में पुलिस शिकायत की तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार करने का काम किया।

पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद किए रुपए

महिला के द्वारा धोखाधड़ी कर उससे 120000 रुपए लिए जाने के मामले में जब पुलिस को जानकारी हुई तो पुलिस ने मामले को 420 के तहत दर्ज कर लिया। और आरोपी की तरह शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी को तत्काल रूप से गिरफ्तार करने का काम किया। जिसके पास से पुलिस ने 120000 रुपए नगद बरामद किए जो की महिला से धोखाधड़ी कर लिए गए थे। इस मामले में पुलिस ने महिला से कहा कि अगर आपको कोई भी ऐसा आश्वासन देता है कि आप रुपए थाने से किसी को भी छुड़ा सकती हैं ऐसा गलत है। ऐसा आप कभी भी ना करें और ऐसे धोखेबाजों से हमेशा सावधान रहें।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story