×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Etawah News: 7 साल की नाबालिक लड़की से हुई छेड़छाड़ , आरोपी गिरफ्तार

Etawah News: इटावा जिले में 7 साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ की घटना का मामला सामने आया है

Ashraf Ansari
Published on: 24 May 2024 8:31 AM GMT (Updated on: 24 May 2024 8:32 AM GMT)
Etawah News
X

Etawah News 

Etawah News: यूपी के इटावा में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने का काम किया है। जिस पर एक 7 साल की लड़की से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। पकड़े गए आरोपों के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की।

7 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना को दिया था अंजाम

इटावा जिले में 7 साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ की घटना का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने मासूम 7 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ की फिर उसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि मामला सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने शराब के नशे में एक 7 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। जब इस मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।

एसएसपी बोले आरोपी पर लगाया गया पास्को एक्ट

सैफई इलाके में 7 साल की लड़की के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि सैफई इलाके में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना का मामला संज्ञान में आया था। मामले में पता चला था एक ही गांव में रहने वाले 36 साल के व्यक्ति ने 7 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है। जब हमारी पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो वह काफी शराब के नशे में था। पकड़े गए आरोपों के खिलाफ तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है वहीं आरोपी के ऊपर पास्को एक्ट भी लगाया गया। पकड़े गए आरोपों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई और उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story