TRENDING TAGS :
Etawah: ईदगाह के गेट पर मुस्लिम महिलाओं ने काटा केक, लगाए 'जय श्री राम' के नारे
Etawah News : इटावा में भी देखने को मिला। यहां हिंदू-मुस्लिम महिलाएं एकजुट होकर सिविल लाइन इलाके में बनी ईदगाह पहुंची। यहां उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर खुशी का इजहार किया।
ईदगाह के गेट पर मुस्लिम महिलाओं ने काटा केक (Social Media)
Etawah News : यूपी के इटावा जिले में सोमवार (22 जनवरी) को एकता की मिसाल देखने को मिली। यहां हिंदू के साथ-साथ मुस्लिम महिलाएं ईदगाह के पास पहुंची और गेट पर केक काटा। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर खुशी का इजहार किया। हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की।
हिंदू-मुस्लिम महिलाएं एकजुट, ईदगाह के गेट पर काटा केक
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पूरा हो चुका है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देशभर की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में खुशियों का माहौल है। ऐसा ही नजारा इटावा में भी देखने को मिला। यहां हिंदू-मुस्लिम महिलाएं एकजुट होकर सिविल लाइन इलाके में बनी ईदगाह पहुंची। यहां उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर खुशी का इजहार किया। ईदगाह के गेट पर केक काटकर जय श्री राम के नारे लगाए। हिंदू और मुस्लिम महिलाओं ने एक-दूसरे को केक भी खिलाया। हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की।
मुस्लिम महिलाएं- राजनीतिक दल एक-दूसरे से लड़ाते हैं
प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर ईदगाह के गेट पर हिंदू-मुस्लिम महिलाओं ने एकता की मिसाल पेश की। केक काटकर जय श्री राम का उद्घोष किया। इस दौरान मुस्लिम महिलाओं ने कहा, 'मुसलमान हमेशा से हिंदुस्तान का था, हिंदुस्तान का है और हिंदुस्तान का रहेगा। हिंदू-मुस्लिम को आपस में लड़ाने का काम पूर्व में रही सरकारों ने किया। सरकारें हमेशा ही ऐसा करती रही हैं। अब हम समझदार हो गए हैं। जानते हैं कि, कौन हमें आपस में लड़ाने का काम करता है। ऐसे लोगों से हमें हमेशा सावधान रहते हैं। आज भगवान राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कार्यक्रम किया गया था।'