×

Auraiya News: दिल्ली से अयोध्या के लिए पैदल निकले राम भक्त का लोगों ने किया जोरदार स्वागत

Auraiya News: औरैया में एक राम भक्त दिल्ली से पैदल अयोध्या के लिए जाता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद लोगों ने उसको रोका और उसका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान राम भक्त ने लोगों का धन्यवाद किया।

Ashraf Ansari
Published on: 17 Jan 2024 10:53 AM GMT
Auraiya News
X

Auraiya News (Pic:Newstrack)

Auraiya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भगवान राम के भव्य मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर देशभर में रहने वाले लोगों के अंदर काफी खुशी देखने को मिल रही है। ऐसा ही कुछ आज देखने को मिला जब औरैया की सड़क पर दिल्ली के रहने वाले दीपक मदान अपने हाथ में भगवान श्री राम का झंडा लेकर पैदल चलते हुए दिखाई दिए। जिसके बाद आसपास के लोगों ने उनको रोका उनका जोरदार स्वागत किया और उनके खाने-पीने का इंतजाम किया। स्थानीय लोगों के द्वारा स्वागत किया जाने को लेकर राम भक्त ने लोगों का तहे दिल से धन्यवाद किया।

9 जनवरी से लगातार पैदल चल रहा राम भक्त

अयोध्या के लिए पैदल यात्रा पर निकले दिल्ली के दीपक मदान ने कहा है कि मैं भगवान राम को अपना आदर्श मानता हूं उनकी पूजा करता हूं उनकी आराधना करता हूं। क्योंकि उन्होंने सभी का कल्याण किया। जिस देश ने भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का इंतजार किया था उस देश में वह मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। भगवान राम के मंदिर को लेकर हमने अपनी यात्रा 12 जनवरी से अपने घर दिल्ली से शुरू की है। तब से मैं लगातार चल रहा हूं और जल्द ही अयोध्या में पहुंचूंगा। जगह-जगह पर लोगों के द्वारा मेरा स्वागत किया जा रहा है मुझे सम्मानित किया जा रहा है इसके लिए मैं लोगों का तहे दिल से धन्यवाद भी करता हूं।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story