×

Etawah: भौकाल और कोहिनूर ग्रुप पर पुलिस एक्शन, दो गिरफ्तार, Whatsapp Group पर मचा रहे थे आतंक

Etawah News: एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया, 'पहले ग्रुप 'कोहिनूर' व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया तो दूसरा 'भौकाल' व्हाट्सएप ग्रुप बनाया। दोनों ग्रुप में अलग-अलग गुटों के लोग जुड़े थे। इनका मकसद बस यही था कि क्षेत्र में आतंक फैलाकर चर्चा में आएं।'

Ashraf Ansari
Published on: 14 Nov 2023 11:03 AM GMT
Etawah News
X

पुलिस गिरफ्त में आरोपी (Social Media) 

Etawah News: यूपी के इटावा में पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप चलाकर अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर मचा रहे थे आतंक

इटावा जिले (Etawah district) में पुलिस ने दो व्हाट्सएप ग्रुप चलाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। दोनों को पहले गिरफ्तार किया, फिर उन्हें जेल भेज दिया। दरअसल, ये पूरा मामला सैफई थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस को जानकारी मिल रही थी कि क्षेत्र में दो व्हाट्सएप ग्रुप चलाए जा रहे हैं, जो अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस मामले की जानकारी जब सैफई पुलिस को हुई तो पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी कोहिनूर व्हाट्सएप ग्रुप (kohinoor whatsapp group) चलाता है, तो दूसरा भौकाल व्हाट्सएप ग्रुप (Bhaukaal Whatsapp Group) चलाता है। पकड़े गए दोनों आरोपी सैफई के ही रहने वाले हैं। ये क्षेत्र में आतंक फैलाने का काम कर रहे थे।

पकड़े गए आरोपियों को लेकर SSP ने दी जानकारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा (SSP Sanjay Kumar Verma) ने पकड़े गए आरोपियों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, सैफई क्षेत्र में दो व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर आतंक फैलाने का काम किया जा रहा था। पहले ग्रुप 'कोहिनूर' व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया तो दूसरा 'भौकाल' व्हाट्सएप ग्रुप बनाया। दोनों ग्रुप में अलग-अलग गुटों के लोग जुड़े थे। इनका मकसद बस यही था कि क्षेत्र में आतंक फैलाकर चर्चा में आएं। इनके बारे में जब हमारी पुलिस को जानकारी मिली तो दोनों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अलग-अलग ग्रुप से जुड़े हुए हैं। इस मामले में आरोपियों के पास से तमंचा भी बरामद किया गया है। इनसे पूछताछ भी की जा रही है, कि उनके ग्रुप में कितने लोग और जुड़े हुए हैं।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story