Etawah: शक्ति दीदी के माध्यम से चौपाल लगाकर पुलिस ने छात्राओं-बालिकाओं को किया जागरूक

Etawah: प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्तिकरण बनाने की ओर ले जा रही है। महिलाओं के साथ अगर किसी भी तरीके की घटना घटे तो उस पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Ashraf Ansari
Published on: 9 Oct 2024 8:55 AM GMT
Etawah News
X

इटावा में चौपाल लगाकर पुलिस ने छात्राओं-बालिकाओं को किया जागरूक (न्यूजट्रैक)

Etawah News: इटावा पुलिस बालिकाओं-महिलाओं को जागरूक करने का काम कर रही है। जिससे वह जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद ले सके और उनकी पुलिस हरसंभव मदद कर सके।

महिला सशक्तिकरण के प्रति किया जा रहा जागरूक

उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्तिकरण बनाने की ओर ले जा रही है। महिलाओं के साथ अगर किसी भी तरीके की घटना घटे तो उस पर समय रहते कार्रवाई की जा सके। साथ ही साथ महिलाओं को समय पुलिस उनकी मदद कर सके। जिसको लेकर इटावा जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के आदेश के बाद जनपद के सभी थानों की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में पहुंचकर महिलाओं, छात्राओं, बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक कर रही है। उन्हें बताया जा रहा है कि वह कभी भी किसी भी मुसीबत में हो तो पुलिस की मदद ले सकती हैं पुलिस उनकी हर संभव मदद करेगी।

पुलिस द्वारा स्कूल में लगाई गई चौपाल

महिला पुलिस द्वारा जगह- जगह पर चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। यहां महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा सके। इसी क्रम में आज बकेवर थाने की पुलिस शक्ति दीदी के माध्यम से राजबहादुर सिंह इंटर कॉलेज में पहुंची। जहां पर शिक्षा प्राप्त करने आई छात्रों को जानकारी दी गई कि अगर आप मुसीबत में हो तो सरकार के द्वारा चलाई जाने वाले वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, साइबर हेल्पलाइन-1930, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 के बारे मे जानकारी दी गयी। अभियान के दौरान बालिकाओं को मिशन शक्ति एवं आत्मरक्षा के बारे में बताया गया साथ ही छात्राओं-बालिकाओं से सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में तथा शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देकर पम्पलेट वितरित किये गये। साथ ही सोशल मीडिया पर खुद को सुरक्षित रखने के उपायों पर भी चर्चा की गई। बढ़ते साइबर अपराधों के मामलों को देखते हुए साइबर सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन फ्रॉड और अन्य साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताये गये।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story