Etawah: 12 घंटे के अंदर पुलिस ने हत्या का किया खुलासा, आरोपी चाचा गिरफ्तार

Etawah: जिले में चौबिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने का काम किया है।

Ashraf Ansari
Published on: 20 July 2024 12:17 PM GMT
etawah news
X

12 घंटे के अंदर पुलिस ने हत्या का किया खुलासा (न्यूजट्रैक)

Etawah News: जमीनी विवाद को लेकर बीते शुक्रवार को एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी चाचा को गिरफ्तार करने का काम किया।

वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी

इटावा जिले में चौबिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने का काम किया है। मामले को लेकर बताया गया कि वादी सत्यपाल ग्राम रमपुर थाना चौबिया के द्वारा थाने में एक प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसमें बताया गया था कि उदयवीर समेत चार नाम दर्ज लोगों ने जमीन पर कब्जा करने को लेकर सबसे पहले राजवीर सिंह के साथ हाथापाई की और उसके बाद उसको गोली मार दी। घटना के बाद पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया। यहां पुलिस राहिन इलाके में वाहन चेकिंग अभियान चल रही थी तभी अचानक से एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। जिसे रुकने का इशारा किया गया तो वह है पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसको आवश्यक बल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद की बंदूक

चौबिया पुलिस के द्वारा पकड़े गए आरोपी उदयवीर सिंह की तलाशी दी गई तो उसके पास से पुलिस ने एक लाइसेंसी बंदूक को बरामद किया। इसी के साथ-साथ उसके पास से 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक खोखा बरामद किया। वही इस मामले में जब उदयवीर से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि राजवीर से जमीनी विवाद को लेकर पुराना मामला चला आ रहा था। जिसको लेकर मैंने राजवीर को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी।

वहीं पकड़े गए आरोपी को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि 19 जून को राजवीर नाम के एक व्यक्ति की उसके चाचा उदयवीर ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना का 12 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया गया। वहीं जो लाइसेंसी बंदूक बरामद की गई है उसको निरस्त करने की तैयारी की जा रही है। वहीं पकड़े गए आरोपी के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसको जेल भेजा जा रहा है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story