×

Etawah News: पति से हुई कहासुनी नहर में कूदी गर्भवती महिला, तलाश में जुटे गोताखोर

Etawah News: इटावा में मायके से ससुराल जा रही एक महिला ने नहर के पुल से नहर में छलांग लगा दी जिसके बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची जहां गोताखोरों की मदद से महिला को ढूंढने का काम शुरू किया गया।

Ashraf Ansari
Published on: 20 March 2025 7:10 PM IST
Pregnant woman jumps in canal after fight with husband Etawah Crime News in hindi
X

पति से हुई कहासुनी नहर में कूदी गर्भवती महिला, तलाश में जुटे गोताखोर (Photo- Social Media)

Etawah News: इटावा के बसरेहर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहिया नहर पुल से एक महिला ने नहर में छलांग लगा दी। मामले को लेकर बताया गया कि शिवम नाम का युवक गुरुवार को अपनी गर्भवती पत्नी को मायके से ससुराल लेकर जा रहा था। जैसे ही बाइक लोहिया नहर पुल के पास पहुंची।

वैसे ही महिला नहर में रुपए डालने के लिए उतरी और अचानक से उसने नहर के पुल से छलांग लगा दी। शिवम के द्वारा शोर शराबा किया गया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जहां नजदीकी पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी गई। घटना की जानकारी मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां गौताखोरो की मदद से महिला की नहर में तलाश शुरू कर दी।

सास ने दामाद पर लगाए गंभीर आरोप

खुशबू की मां निर्मला ने बताया कि मैंने अपनी बेटी की शादी 11 दिसंबर 2021 को औरैया के उमरेन में रहने वाले शिवम नाम के युवक के साथ में की थी। शिवम और खुशबू के बीच में कुछ दिनों से विवाद चल रहा था और दो महीना से खुशबू अपने मायके में रह रही थी। खुशबू 4 महीने की गर्भवती थी जिसका ससुराल वाले उसका अच्छे से ख्याल नहीं रख रहे थे।

बुधवार को शिवम हमारे घर पर आए और खुशबू को ले जाने के लिए कहने लगे खुशबू जाने से इनकार कर रही थी लेकिन बाद में हम लोगों ने समझा दिया और गुरुवार को अपने पति शिवम के साथ खुशबू अपनी ससुराल के लिए रवाना हो गई और रास्ते में पहुंचकर उसने नहर में छलांग लगा दी। खुशबू के नहर में छलांग लगाए जाने से परिवार के लोग काफी परेशान हैं। भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि वह सुरक्षित नहर से बाहर वापस आ जाए।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story