Etawah: झोलाछाप डॉक्टर ने लगाया गलत इंजेक्शन, महिला की हुई मौत

Etawah: जिले में लगातार झोलाछाप डॉक्टर लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हर कोने और नुक्कड़ पर आपको झोलाछाप डॉक्टर मिल जाएंगे।

Ashraf Ansari
Published on: 14 Oct 2024 9:17 AM GMT
Etawah News
X

झोलाछाप डॉक्टर ने लगाया गलत इंजेक्शन (न्यूजट्रैक)

Etawah News: जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला की गलत इंजेक्शन लगाए जाने के बाद मौत हो गई। इस मामले में परिवार के लोगों के द्वारा थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

बुखार आने पर महिला को लगाया गया इंजेक्शन

इटावा जिले में लगातार झोलाछाप डॉक्टर लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हर कोने और नुक्कड़ पर आपको झोलाछाप डॉक्टर मिल जाएंगे। जो कि बिना डिग्री और बिना लाइसेंस के अपना क्लीनिक खोलकर लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करते हुए नजर आ जाएंगे। ऐसा ही एक मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सूत मील के सामने एक क्लीनिक का है। यहां रामनगर नई बस्ती इलाके में रहने वाले योगेंद्र सिंह की पत्नी सरोज कुमारी 13 अक्टूबर को सूत मील के सामने एक क्लीनिक पर बुखार आने पर अपना इलाज कराने के लिए गई थी। यहां डॉक्टर के द्वारा उनको इंजेक्शन लगा दिया गया। वहीं महिला अपने घर पर पहुंची तो उसकी अचानक से तबियत बिगड़ने लगी। महिला के परिवार के लोग महिला को जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक महिला के पति ने डॉक्टर पर लगाया गलत इंजेक्शन का आरोप

महिला के पति योगेंद्र सिंह ने बताया कि मेरी पत्नी सरोज कुमारी सूत मील के सामने वाली गली में विक्रम नाम का एक व्यक्ति अपना क्लीनिक खोला हुआ है। जहां पर मेरी पत्नी इलाज कराने के लिए गई हुई थी। गलत इंजेक्शन लगने के बाद मेरी पत्नी घर पर पहुंची तो बेटी के द्वारा विक्रम को सूचना दी गई। विक्रम ने बताया कि वह जल्द सही हो जाएगी इंजेक्शन का असर है। थोड़ी देर बाद तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला के पति के द्वारा थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story