×

Etawah News: सपा ने रामगोपाल यादव का मनाया 78वां जन्मदिन, लंबी आयु के लिए की गई कामना

Etawah News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव का प्रदेश के तमाम इलाकों में सपा कार्यकर्ता उनका जन्मदिन मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं रामगोपाल यादव के जनपद इटावा में भी समाजवादी के कार्यकर्ताओं ने उनका जन्मदिन मनाया।

Ashraf Ansari
Published on: 29 Jun 2024 9:28 AM GMT
X

सपाइयों ने रामगोपाल यादव का मनाया जन्मदिन (Video: Newstrack)

Etawah News: यूपी के इटावा में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव का 78 वां जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं, उनकी लंबी आयु की भगवान से कामना की गई।

सपा पार्टी कार्यालय पर मनाया गया जन्मदिन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव का प्रदेश के तमाम इलाकों में सपा कार्यकर्ता उनका जन्मदिन मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं रामगोपाल यादव के जनपद इटावा में भी समाजवादी के कार्यकर्ताओं ने उनका जन्मदिन मनाया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे, जहां केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया। वहीं, एक दूसरे को खुशी में केक खिलाया गया।

जिला अध्यक्ष समेत अन्य लोग कार्यालय पर रहे मौजूद

समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर रामगोपाल यादव का जन्मदिन मनाया जाने के दौरान सपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, सांसद माननीय जितेंद्र दोहरे जी, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल यादव जी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू, फुरकान अहमद, उदयभान सिंह यादव, केपी सिंह शाक्य, अनवार हुसैन, आलोक दीक्षित, टंटी यादव, राजपाल यादव, उमेश राजपूत डुल्ले, विक्की गुप्ता, अब्दुल अंसारी, नरेंद्र पाल, फरहान शकील, राकेश यादव, धीरेन्द्र यादव, अरविन्द यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मेघ सिंह शाक्य, शिवकिशोर यादव, प्रदीप चौहान भुल्लन, सीताराम कश्यप, लल्ला कठेरिया, संतोष राठौर, राजकुमार यादव, एड o राजू यादव, राजकिशोर भोजवाल, प्रदीप सोनी, देवेंद्र भदौरिया, विजय यादव, अनुरुद्ध यादव, प्रमोद यादव प्रधान, रविन्द्र यादव, रुपेश कठेरिया, राजेंद्र निराला, अभिषेक त्रिपाठी मिक्की, सोनू यादव, अतुल वर्मा, असलम अंसारी , मनीष कठेरिया, गोरखनाथ वर्मा, सफी अहमद बालक, आलोक यादव, राजेश यादव, अभिषेक यादव, अंकुर यादव, नितिन यादव, हाशिम मिर्ज़ा, नमन चतुर्वेदी, सुशील यादव, शिवपाल यादव आदि पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। जहां उन्होंने कहा कि रामगोपाल यादव हमेशा से जनता के लिए काम करते रहे हैं जनता के मुद्दों को उठाने का काम किया है। इसीलिए आज के काट कर उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story