×

Amethi News: स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, पिता पुत्र की दर्दनाक मौत, तीन लोग घायल

Amethi News: अमेठी में जायस जगदीशपुर मार्ग पर एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार पर पांच लोग घायल हो गए।वही इस हादसे में अस्पताल पहुंचने के पहले ही पिता पुत्र सहित दो लोगों ने दम तोड़ दिया।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 1 Feb 2024 4:22 PM GMT
Scorpio hits bike, father and son die tragically, three people injured
X

स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, पिता पुत्र की दर्दनाक मौत, तीन लोग घायल: Photo- Social Media

Amethi News: अमेठी जायस जगदीशपुर मार्ग पर एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार पर पांच लोग घायल हो गए।वही इस हादसे में अस्पताल पहुंचने के पहले ही पिता पुत्र सहित दो लोगों ने दम तोड दिया। अन्य तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मार आगे निकल गई। घायलों को फर्स्ट एड के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जायस जगदीशपुर मार्ग पर खौ पुर के पास एक तेज रफ्तार स्कार्पियो बाइक को रौंदते हुए आगे बढ़ गई।जिसमे एक बाइक पर सवार पांच लोगों में से दो लोगों की दर्द नाक मौत हो गई। मृतक पिता और पुत्र बताए जा रहे है। बाइक पर सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पांचों लोगों को तत्काल जगदीशपुर सीएचसी इलाज हेतु ले गए। जहां चिकित्सकों ने एक बच्चे और एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों को इलाज कर दो लोगों को लखनऊ हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हादसे में मृतकों की पहचान पिता राकेश 40 वर्ष

और निखिल 10 वर्ष निवासी जगदीशपुर थाना क्षेत्र उमर का पुरवा के रूप में हुई। वहीं शिवानी, प्रिया और विपिन घायल हो गए।शिवानी और प्रिया की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सभी घायल जायस से लौट रहे थे।

पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी मुसाफिर खाना अतुल सिंह ने बताया की दुर्घटना में पिता पुत्र सहित दो लोगों की मौत हुई है।शव का पंचनामा करवा कर पीएम हेतु भेजा जा रहा है।आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story