×

Etawah News: सपा प्रत्याशी ने कहा- लोकतंत्र को बचाने के लिए बना इंडिया गठबंधन

Etawah News: यूपी के इटावा में इंडिया गठबंधन के तरफ से उतारे गए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।

Ashraf Ansari
Published on: 20 March 2024 9:18 AM GMT
etawah news
X

सपा प्रत्याशी ने कहा- लोकतंत्र को बचाने के लिए बना इंडिया गठबंधन (न्यूजट्रैक)

Etawah News: यूपी के इटावा में इंडिया गठबंधन के तरफ से उतारे गए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

इंडिया गठबंधन यूपी में जीतेगी 70 सीट

इटावा जिले में आज इंडिया गठबंधन की तरफ से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस पर इंडिया गठबंधन से जुड़े सभी लोग मौके पर मौजूद रहे। यहां समाजवादी पार्टी के द्वारा चुनावी मैदान में उतारे गए जितेंद्र दौहरे ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज हम लोगों को इंडिया गठबंधन इसलिए बनाना पड़ा क्योंकि बीजेपी के लोग लोकतंत्र संविधान को खत्म करना चाहते हैं। इसीलिए इंडिया गठबंधन बनाया गया है। वहीं लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कम से कम हम लोग 70 सीटें जीतने जा रहे हैं। हमारा इंडिया गठबंधन काफी मजबूत है और मजबूती के साथ यूपी में लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा और इटावा से हम जीत कर आएंगे।

ढाई लाख वोटों से होगी हमारी जीत

लोकसभा चुनाव को लेकर इटावा में एक तरफ भाजपा अपना जीत का दावा कर रही है तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी भी अपना जीत का दावा करते हुए ढाई लाख वोटो से जीत की बात कह रहे हैं। सपा के प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे ने कहा है कि इस वक्त देश प्रदेश में बेरोजगारी महंगाई लगातार बढ़ रही है। सरकार ने जो भी वादे किए थे आज तक पूरे वादे नहीं किए हैं। जब से बीजेपी की सरकार बनी है तब से जनता काफी परेशान है। आपकी बार जनता ने पूरा मन बना लिया है कि वह बीजेपी को सत्ता से बाहर निकाल फेंकेगी। वहीं सपा प्रत्याशी ने दावा करते हुए कहा है कि अबकी बार भाजपा प्रत्याशी को ढाई लाख वोटो से हराएंगे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story