Etawah News: बीजेपी को हटाने के लिए सपा चलाएगी नई क्रांति, अखिलेश को नजरबंद करने पर बोले शिवपाल

Etawah News: शिवपाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग महापुरुषों का हमेशा से अपमान करते रहे हैं। अब भारतीय जनता पार्टी को हटाने के लिए अखिलेश यादव को नई क्रांति चलानी होगी।

Ashraf Ansari
Published on: 11 Oct 2024 9:27 AM GMT
Etawah News
X

शिवपाल सिंह यादव (Pic: Newstrack)

Etawah News: राजधानी लखनऊ में अखिलेश यादव और सपा के प्रदर्शन पर अब शिवपाल यादव ने भी बयान दिया है। इटावा में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव को नजर बंद किए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी को हटाने के लिए समाजवादी पार्टी अब नई क्रांति शुरू करेगी।

माल्यार्पण होने से बीजेपी का क्या बिगड़ जाता

इटावा जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जयप्रकाश नारायण की जयंती के मौके पर उनको नजर बंद किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधा। शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादियों को आज जयप्रकाश नारायण की जयंती के मौके पर माल्यार्पण करना था। वहीं प्रदेश की सरकार पुलिस के दम पर दमन चक्र चला रही है। अगर जेपी की मूर्ति पर माल्यार्पण हो जाता तो उनका सम्मान हो जाता। जानबूझकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार अधिकारियों के बल पर महापुरुषों का सम्मान नहीं करने देना चाहती। उन्होंने कहा कि बीजेपी सम्मान करने देती तो उनका क्या बिगड़ जाता।

बीजेपी कर रही महापुरुषों का अपमान

शिवपाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग महापुरुषों का हमेशा से अपमान करते रहे हैं। अब भारतीय जनता पार्टी को हटाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को नई क्रांति चलानी होगी। बताते चलें कि अखिलेश यादव को नजर बंद किए जाने के बाद से प्रदेश के तमाम जिलों में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं और सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं सपा कार्यकर्ताओं में अखिलेश यादव को माल्यार्पण न करने से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता काफी नाराज हैं। पिछली साल भी देखा गया था कि जयप्रकाश नारायण की जयंती के मौके पर मुख्य गेट को बंद कर दिया गया था जिसके बाद अखिलेश यादव ने गेट को फांदकर उनकी प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण किया था।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story