×

Etawah News: एसएसपी ने ध्वजा स्थल का किया उद्घाटन, प्रांगण में फहराया 102 फीट ऊंचा तिरंगा

Etawah News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा पुलिस लाइन में पहुंचे जहां पर उन्होंने प्रांगण में लगाये गए 102 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का उद्घाटन किया। इस दौरान पुलिस लाइन की शान तिरंगा बना हुआ दिखाई दिया।

Ashraf Ansari
Published on: 2 March 2025 7:44 PM IST
SSP Sanjay Kumar Verma hoists 102 feet high tricolor
X

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने फहराया 102 फीट ऊंचा तिरंगा (Photo- Social Media)

Etawah News: इटावा जिले के रिजर्व पुलिस लाइन में लगाए गए 102 फीट ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन करने के लिए पुलिस पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा रिजर्व पुलिस लाइन में पहुंचे। जहां पर उन्होंने तिरंगे के लिए बनाए गए प्रांगण में पहुंच कर पूजा अर्चना की और उसके बाद फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान बच्चों को मिठाई भी खिलाई। कार्यक्रम के दौरान मौके पर पीएसी व पुलिस की बैंड पार्टी के द्वारा राष्ट्रपति के गीत की धुन बजाई गई।


सभी ने एक साथ गाया राष्ट्रीय गान

इस उद्घाटन के कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने कहा राष्ट्रीय ध्वज हमारे सामूहिक सम्मान, गौरव और हमारे राष्ट्र तथा उसके मूल्यों के प्रति निष्ठा का प्रतिबिंब है। यह उन लोगों के बलिदानों का प्रतिनिधित्व करता है जो हमसे पहले आए और जिन आदर्शों के लिए हम खड़े हैं। अपने राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान और गरिमा के साथ सम्मान करना न केवल एक कर्तव्य है, बल्कि नागरिकों के रूप में हमें दिया गया एक विशेषाधिकार भी है।


तिरंगे का हर भारतीय सम्मान करता है

पुलिस लाइन प्रांगण मे स्थापित राष्ट्रीय ध्वज सभी को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के साथ ही राष्ट्रभक्ति का संदेश देता रहेगा। उन्होंने कहा कि इस तिरंगे के लिए हम अपनी जान की भी परवाह नहीं करते हैं। भारत की अगर कोई शान है तो तिरंगा है। इस तिरंगे का हर भारतीय सम्मान करता है इस तिरंगे से हर भारतीय प्यार करता है। इस तिरंगे के सम्मान में हर भारतीय खड़ा होता है। इस तिरंगे से सभी को प्यार है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story