TRENDING TAGS :
Etawah: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सरकारी अस्पताल का किया निरीक्षण, गंदगी मिलने पर जताई नाराजगी
Etawah: भरथना तहसील क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता पहुंच गई। यहां पर उनके द्वारा आशियाना बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया।
Etawah News: इटावा के भरथना पहुंचीं उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता ने सरकारी अस्पताल के साथ-साथ कई जगह का निरीक्षण किया। जहां-जहां समस्याएं मिली उनको दूर करने की अधिकारियों से अपील की।
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने किया औचक निरीक्षण
इटावा जिले के भरथना तहसील क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता पहुंच गई। यहां पर उनके द्वारा आशियाना बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया। जहां पर उन्होंने छात्राओं से मुलाकात की।
भरथना तहसील सभागार में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर पहुंची जहां पर अनीता गुप्ता ने महिलाओं की समस्याओं को सुनने का काम किया और अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्या का समाधान किए जाने की जानकारी दी। फिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने के लिए पहुंच गई जहां पर उन्होंने साफ सफाई जुड़ी कई खामिया देखी।
कूड़े के ढेर को लेकर जताई नाराजगी
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने के लिए अनीता गुप्ता अस्पताल के बाहर पहुंची जहां पर उन्हें कूड़े का ढेर लगा दिखाई दिया। इस पर उन्होंने बताया कि इसकी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की नहीं होती है नगर पालिका की होती है। नगर पालिका को यहां से कूड़े के ढेर को हटवाना चाहिए क्योंकि अस्पताल में मरीज अपना इलाज करने के लिए आते हैं। मुझे तो लगता है कि अस्पताल में मरीज अपने इलाज करने के लिए आते हैं लेकिन उनके साथ भी कई लोग इस कूड़े के वजह से बीमार हो जाते हैं।
इनकी जगह अगर मैं भी हूं तो मैं भी बीमार हो सकती हूं। मैं नगर पालिका से मांग करती हूं कि यहां से कूड़े की ढेर को हटवाया जाए। अनीता गुप्ता ने आगे अस्पताल में अंदर पहुंच कर भारतीय महिलाओं से मुलाकात की उनका हाल-चाल जाना। वहीं स्वास्थ्य विभाग की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि यहां सब कुछ दुरुस्त पाया गया। किसी भी तरीके से मरीजों को किसी भी तरीके की परेशानी नहीं मिली है।