×

Etawah News: न्यूजीलैंड से दुल्हन को लेने पहुंचा दूल्हा, धूमधाम से हुई शादी

Etawah News: दूल्हे का नाम सोहित है जोकि फरीदाबाद के हरियाणा का रहने वाला है। वहीं दुल्हन का नाम प्रियंका है जो भरथना इलाके के रमायन गांव की रहने वाली है।

Ashraf Ansari
Published on: 26 Feb 2025 4:57 PM IST
etawah news
X

etawah news

Etawah News: जिले के भरथना इलाके में एक शादी ऐसी भी हुई जो कि अब सुर्खियों में काफी छायी हुई है। एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए न्यूजीलैंड से भारत पहुंच गया। जहां पर दोनों की धूमधाम के साथ शादी हुई।

मूकबधिर जोड़े ने लिए सात फेरे

इटावा में मूकबधिर जोड़ा इस वक्त काफी सुर्खियों में आता हुआ दिखाई दे रहा है। न्यूजीलैंड से आया दूल्हा अपनी दुल्हन को धूमधाम से लेने के लिए उसके घर पर पहुंच गया। यहां पर धूमधाम के साथ शादी की रस्में पूरी हुई और उसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को साथ में लेकर रवाना हो गया।

सोशल मीडिया ने दोनों की बना दी जोड़ी

दोनों की शादी के बारे में पता चला कि दूल्हे का नाम सोहित है जोकि फरीदाबाद के हरियाणा का रहने वाला है। वहीं दुल्हन का नाम प्रियंका है जो भरथना इलाके के रमायन गांव की रहने वाली है। दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे और सोशल मीडिया के जरिए उनकी मुलाकात हुई। दोनों इशारों-इशारों में बात करने लगे।

दोनों की बातें धीरे-धीरे प्यार में बदली और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। सोहित अपनी दुल्हन प्रियंका को लेने के लिए उसके गांव रमायन में मंगलवार की शाम को अपने बारातियों के साथ पहुंचा जहां देर रात तक शादी का कार्यक्रम चला। तो वहीं बुधवार को दोनों फरीदाबाद हरियाणा के लिए रवाना हो गए। दूल्हे के बारे में पता चला कि वह न्यूजीलैंड में रहता है और उसका खुद का कारोबार है।

शादी से दुल्हन का भाई काफी खुश

दुल्हन प्रियंका के भाई आदर्श राजौरे ने बताया कि मेरी बहन बचपन से ही मूकबधिर थी। लेकिन उसकी पढ़ाई में बहुत ध्यान लगता था उसने शिक्षा भी प्राप्त की थी। एक दिन पता चला कि मेरी बहन सोहित से प्यार करती है और वह भी मूकबधिर है। उनके परिवार से बातचीत हुई और उसके बाद दोनों की हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी हुई। इस जोड़े ने यह बता दिया है कि हम जैसे इंसानों की भी शादी होती है।



Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story