×

Etawah: आर्थिक तंगी से परेशान होकर यमुना नदी में युवक ने लगाई छलांग, तलाश रही पुलिस

Etawah: बलरई और आगरा के चित्राहट की सीमा को जोड़ने वाली यमुना नदी कचोरा रोड पर एक युवक ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर नदी में छलांग लगा दी।

Ashraf Ansari
Published on: 28 Jan 2025 5:52 PM IST
etawah news
X

etawah news

Etawah News: जिले के कचोरा रोड पर पुल से एक युवक ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी दो अलग-अलग जिलों की पुलिस को हुई तो दोनों पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां पर युवक को ढूंढने का काम शुरू कर दिया।

यमुना पुल से युवक ने लगाई नदी में छलांग

इटावा के बलरई और आगरा के चित्राहट की सीमा को जोड़ने वाली यमुना नदी कचोरा रोड पर एक युवक ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही इटावा से बलरई पुलिस और आगरा से चित्रहट पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पर सीमा को चेक किया गया तो पता चला कि मामला चित्राहट क्षेत्र का है। दोनों थानों के प्रभारी मौके पर पहुंच गए और यमुना नदी में कूदे युवक की तलाश शुरू कर दी। चित्रहाट थाना प्रभारी रुद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा से गोताखोर की टीम को बुलवाया गया है जिसके जरिए युवक को ढूंढने का काम किया जा रहा है।

आर्थिक तंगी से परेशान चल रहा था युवक

पुलिस के द्वारा बताया गया कि युवक का नाम अनुज कुमार 27 वर्षीय है जों वाह तहसील क्षेत्र के ग्राम मुकुटपुरा का रहने वाला है। युवक की शादी 4 साल पहले इटावा के जसवंत नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम झलोखर में रहने वाली काजल के साथ में हुई थी। कुछ समय बाद काजल को कैंसर हो गया और उसके बाद से अनुज काफी परेशान चल रहा था और उसकी आर्थिक स्थिति काफी खराब चल रही थी। अनुज के पिता सर्वेश दिल्ली में नौकरी क्या करते हैं और वह खर्चे के लिए रुपए भेजा करते थे। अनुज के घर में आर्थिक क्लेश की वजह से झगड़ा बना रहता था। इसी वजह से अनुज ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। वहीं पुलिस का कहना है कि लगातार गोताखोरों की टीम अनुज को ढूंढने का काम कर रही।



Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story