×

Etawah News: निकाय चुनाव रिजल्ट पर बोले शिवपाल यादव, केशव प्रसाद मौर्य को बताया बड़बोला

Etawah News: सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से मुखातिब होते हुए जनता का धन्यवाद किया और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता ने बीजेपी को सबक सिखाया। उन्होंने आगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद पर भी निशाना साधा और कहा कि केशव प्रसाद बड़बोले हैं।

Ashraf Ansari
Published on: 13 May 2023 9:01 PM GMT

UP Nikay Chunav 2023: यूपी के इटावा में नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी ने तीन नगर पालिका पर जीत हासिल की। इसके बाद सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से मुखातिब होते हुए जनता का धन्यवाद किया और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता ने बीजेपी को सबक सिखाया। उन्होंने आगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद पर भी निशाना साधा और कहा कि केशव प्रसाद बड़बोले हैं।

2024 में सपा बीजेपी को देगी चुनौती

इटावा में हुए नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी के 3 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। इसके बाद सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव मीडिया से मुखातिब हुए और उन्होंने इटावा की जनता का तहे दिल से धन्यवाद किया और अपने कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया उन्होंने कहा कि जनता ने समाजवादी पार्टी पर भरोसा किया और 3 नगर पालिका अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को जिताया। शिवपाल ने कहा कि चुनाव छोटा था लेकिन जिसमें समाजवादी पार्टी ने कड़ी टक्कर दी और एक बड़ी जीत हासिल की। उसके बाद उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ी चुनौती देगी। और बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।

कर्नाटक में बीजेपी की हार पर बोले शिवपाल

कर्नाटक में हुए विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत हुई जिसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को करारी हार दी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी से जनता काफी परेशान थी और इसी का खामियाजा कर्नाटक में बीजेपी को उठाना पड़ा।

Ashraf Ansari

Ashraf Ansari

Next Story