Etawah News: तेंदुए की वजह से दहशत में ग्रामीण, मवेशियों को बना रहा अपना निशाना

Etawah News: स्थानीय लोगों का कहना है कि तेंदुआ लगातार हमारे पशुओं को अपने हमले का निशाना बना रहा है। कभी तेंदुआ बकरियों पर तो कभी गाय-भैंसों पर हमला कर रहा है।

Ashraf Ansari
Published on: 28 Aug 2024 8:56 AM GMT
Etawah News
X

Etawah News (Pic: Newstrack)

Etawah News: इटावा में ग्रामीण इलाके में तेंदुआ दिखाई देने के बाद इलाके में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। जिसके वजह से अब लोग अपने घरों से कम ही बाहर निकल रहे हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगाए गए हैं। लेकिन अभी तेंदुआ जंगली इलाके में कहीं भाग गया है। जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए काम कर रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

तेंदुए की दहाड़ से कांप रहे ग्रामीण

इटावा जिले के एक ग्रामीण इलाके में तेंदुए की दहाड़ से लोग इस वक्त काफी दहशत में दिखाई दे रहे हैं। यहां तक की तेंदुआ जानवरों पर हमला कर ग्रामीणों का नुकसान करने का काम कर रहा है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम जुटी हुई दिखाई दे रही है लेकिन सफलता हाथ नहीं लग रही। बताते चले कि मामला जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण इलाकों का है। जहां पर कुछ ग्रामीणों ने एक हफ्ते पहले अपने खेतों में एक तेंदुए को देखा था। जैसे ही लोग तेंदुए के पास पहुंचने थे वैसी ही तेंदुआ लोगों के ऊपर हमला कर रहा था। तेंदुआ कभी एक गांव तो कभी दूसरे गांव में पहुंचकर दहशत फैला रहा है। आलम यह हो गया है कि लोग रात में तेंदुए की वजह से नहीं सो पा रहे हैं।

जानवरों को निशाना बना रहा तेंदुआ

स्थानीय लोगों का कहना है कि तेंदुआ लगातार हमारे पशुओं को अपने हमले का निशाना बना रहा है। कभी तेंदुआ बकरियों पर तो कभी गाय-भैंसों पर हमला कर रहा है। वहीं तेंदुए का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कुछ ग्रामीण तेंदुए के पास जैसे ही पहुंचाते हैं वैसे ही तेंदुआ उनके ऊपर हमला करता हुआ दिखाई देता है। वही इस मामले में वन विभाग के अधिकारी अतुलकांत शुक्ला का कहना है कि ग्रामीणों की सूचना पर तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम को गठित कर दिया गया है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story