Etawah News: बंद कमरे में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Etawah News: महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

Ashraf Ansari
Published on: 19 Aug 2024 12:22 PM GMT
Etawah News
X

Etawah News (Pic: Newstrack) 

Etawah News: इटावा में पुलिस ने एक महिला का शव बंद कमरे के अंदर से बरामद किया है। महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची। जहां दरवाजा खोला तो महिला मृत हालत में पड़ी हुई थी। मामला सदर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां मोहल्ला पुरबिया टोला में रहने वाली 55 साल की अनीता अपने घर में रह रही थी। कुछ दिनों के बाद महिला अपने घर से बाहर नहीं निकली। फिर बाद में घर से बदबू आने लगी। लोगों को कुछ गड़बड़ी की आशंका हुई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जहां जांच पड़ताल करती रहीं।

घर में अकेली रह रही थी महिला

स्थानीय लोगों और परिवार के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया है कि अनीता का उसके पति से तलाक हो चुका था और वह ससुराल में अलग कमरे में रह रही थी। वहीं दूसरी तरफ ससुराल की बाकी के लोग रह रहे थे। अनीता की अपनी ससुराल वालों से किसी से भी बोलचाल नहीं थी जिसकी वजह से किसी का भी अनीता के घर पर आना-जाना नहीं था। यही वजह रही कि अनीता की घर में मौत हो गई और किसी को इस बात की जानकारी नहीं हुई। वहीं पुलिस का मानना है कि महिला घर पर अकेली रहती थी बीमार होने पर उसकी देखरेख नहीं हो सकी और उसकी मौत हो गई। फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ पता चल सकेगा।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story