Etawah News: फांसी के फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Etawah News: इटावा जिले में एक महिला का फांसी के फंदे पर शव झूलता मिलने के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए हैं। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज न देने को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया।

Ashraf Ansari
Published on: 21 Oct 2024 12:51 PM GMT
Etawah News: फांसी के फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
X

Etawah News (Pic- Newstrack)

Etawah News: बसरेहर इलाके में एक महिला का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिलने के बाद मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। तीन साल पहले महिला की शादी हुई थी।

2021 में हुई थी मृतक महिला की शादी

मामला बसेरहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम संतोषपुर का है। लड़की के मामा ने आरोप लगाते हुए बताया है कि मेरीभांजी सरनी की शादी 2021 में रिंकू नाम के लड़के के साथ में हुई थी। कुछ दिन तक तो मामला ठीक चला, लेकिन उसके बाद रिंकू दहेज के लिए हमारी भांजी को परेशान करने लगा और उससे अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा। यहां तक की दोनों में झगड़ा भी हुआ और बाद में फिर मामले को शांत भी कराया गया। वही, रिंकू की बहन की कुछ दिन बाद शादी होनी थी अब इसके लिए रिंकू ने अपनी पत्नी से मोटरसाइकिल शादी में देने के लिए अपने मायके पक्ष के लोगों से मांग की। हम लोगों ने बाइक का भी इंतजाम कर लिया था, लेकिन उससे पहले हमारी भांजी को ससुराल वालों ने मौत की घाट उतार दिया।

ससुराल वालों पर हो कार्रवाई

महिला की मौत के बाद लड़की के पिता ने बताया है कि मेरी बेटी का आज रात करीब 3 बजे शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। इस घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए हैं। ससुराल वालों के खिलाफ थाने में शिकायत करने पहुंचे तो पुलिस ने मामला दर्ज करने से मना कर दिया। हम चाहते हैं कि मेरी बेटी की जिन लोगों ने हत्या की है उनको सजा मिले और उनके खिलाफ पुलिस के द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं महिला की मौत से परिवार के लोग काफी सदमे में है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story