×

छेड़खानी से परेशान छात्रा ने लगाई थी आग,7 दिन बाद मौत

Admin
Published on: 13 March 2016 5:49 AM GMT
छेड़खानी से परेशान छात्रा ने लगाई थी आग,7 दिन बाद मौत
X

काकोरीः काकोरी थाना क्षेत्र की कक्षा सात की छात्रा ने युवक की प्रताड़ना से तंग आकर खुद को आग लगा ली। छात्रा को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। छात्रा के पिता ने गांव के ही युवक पर आरोप लगाते हुए काकोरी पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दुष्कर्म और खुदकुशी के लिए उकसाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्या है मामला

-काकोरी में मनीष पत्नी और चार बच्चों के साथ रहता है।

-मनीष पेशे से किसान है।

-उसकी बड़ी बेटी रानी (काल्पनिक नाम) कक्षा सात की छात्रा थी।

-रानी अपने भाई बहनों के साथ स्कूल जाती थी।

-पिछले करीब 15 दिन से रानी ने स्कूल जाना छोड़ रखा था।

-परिजनों ने बहुत पूछा लेकिन छात्रा ने कोई जवाब नहीं दिया।

-4 मार्च को रानी दुबारा स्कूल गई।

-शाम को जब वह स्कूल से वापस आई तो उसने किसी से कोई बात नहीं की।

-परिजनों ने कई बार पूछने की कोशिश भी की लेकिन रानी ने कोई जवाब नहीं दिया।

-5 मार्च की सुबह उसने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली।

-बच्ची को आग की लपटों से घिरा देख परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई।

-तब तक वह करीब 80 फीसदी जल चुकी थी।

-उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

-जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही रानी ने शनिवार को दम तोड़ दिया।

वो मुझे छेड़ता और परेशान करता था

-वो मुझे छेड़ता और परेशान करता था।

-उसने मेरा घर से निकलना दुश्वार कर दिया था।

-मृतका ने सांस थमने से पहले मजिस्ट्रेटी बयान में अपनी पीड़ा बताई।

-करीब डेढ़ माह से गांव का ही रहने वाला सोनू रैदास उसे परेशान कर रहा था।

-वह स्कूल से आते-जाते समय छात्रा के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश करता था।

-किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता था।

-इसी प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने खुद को आग के हवाले कर दिया।

पिता ने लगाया दुराचार का आरोप

-पिता ने तहरीर में लिखा है कि सोनू उनकी बेटी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।

-विगत चार मार्च को सोनू ने रानी के साथ दुष्कर्म भी किया।

-इसी से आहात होकर रानी ने खुदकुशी कर ली।

क्या कहती है पुलिस

-पुलिस को शनिवार को ही तहरीर मिली है।

-इसके बाद हमने तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया।

-आरोपी युवक के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

-उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Admin

Admin

Next Story